Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नूडल्स में लगाएं सेहत का तड़का, बस फॉलो करें हेल्दी नूडल्स बनाने की ये टिप्स

    By Digital DeskEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 21 Jun 2025 11:08 AM (IST)

    यह लेख बताता है कि नूडल्स को कैसे एक स्वस्थ और संतुलित भोजन बनाया जा सकता है। इसमें मैदे की जगह होल व्हीट या मल्टीग्रेन नूडल्स चुनने, ढेर सारी सब्जियां और पनीर या चिकन जैसे प्रोटीन स्रोत शामिल कर इसे हेल्दी बना सकते हैं। साथ ही आप अन्य कई तरीकों से भी नूडल्स को हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के लिए बारे में।  

    Hero Image

    इन तरीकों से नूडल्स को बनाएं हेल्दी (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नूडल्स एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी बहुत चाव से खाते हैं, साथ ही इसे अनहेल्दी भी मानते हैं, क्योंकि इसमें मैदा, ज्यादा तेल और प्रीजर्वेटिव्स वाली सॉस का उपयोग किया जाता है। ये बात और है कि अगर सही तरीके से इसे बनाया जाए, तो नूडल्स भी एक हेल्दी और बैलेंस्ड मील बन सकता है। इसके लिए बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है।आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार टिप्स के बारे में,जिनसे आप अपने नूडल्स को स्वादिष्ट और सेहतमंद बना सकते हैं

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     मैदे की बजाय हेल्दी नूडल्स चुनें

    मैदे से बने नूडल्स डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भारी होते हैं और इनमें जरूरी पोषक तत्व नहीं होते। इसलिए इनकी जगह होल व्हीट, मल्टीग्रेन, बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस नूडल्स चुनें। ये अधिक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिससे यह डाइजेशन में आसान बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी ओट्स चीला, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

    सब्जियों की भरमार करें

    अपने नूडल्स को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, बेबी कॉर्न, मटर, पालक और पत्तागोभी जैसी सब्जियां मिलाएं। ये न केवल फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होती हैं, बल्कि स्वाद भी बढ़ाती हैं।

    कम तेल का उपयोग करें

    नूडल्स को डीप फ्राई करने या ज्यादा तेल में तलने से बचें। इसके जगह हल्का भूनकर या उबालकर बनाएं।जैतून का तेल, नारियल तेल या सरसों का तेल का उपयोग करें, जो हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत हैं।

    प्रोटीन से भरपूर बनाएं

    नूडल्स को बैलेंस्ड मील बनाने के लिए इसमें प्रोटीन जोड़ें। वेजिटेरियन लोग पनीर, टोफू, सोया चंक्स या स्प्राउट्स डाल सकते हैं, जबकि नॉन-वेज खाने वाले अंडा या चिकन शामिल कर सकते हैं।

    इंस्टेंट सॉस से बचें

    मार्केट में मिलने वाले सॉस में अधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं हैं। इनकी जगह घर पर बने मसाले, नींबू, हल्का सोया सॉस या हर्ब्स का इस्तेमाल करें।

    सही तरीके से पकाएं

    नूडल्स को तेज आंच पर ज्यादा देर तक पकाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इन्हें हल्की आंच पर धीरे-धीरे पकाएं जिससे उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू बनी रहे।

    साइड डिश में सलाद या सूप लें

    सिर्फ नूडल्स खाने से पोषण संतुलित नहीं होता। इसके साथ सलाद, दही या सूप शामिल करें, जिससे ये एक कंप्लीट और हेल्दी मील बने।

    नट्स और बीजों का करें उपयोग

    थोड़े से बादाम, काजू, तिल, मूंगफली या फ्लैक्ससीड को मिलाकर नूडल्स को हेल्दी और क्रंची बनाएं। ये हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।

    यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर झटपट बनाएं हेल्दी Egg Hakka Noodles, नोट कर लें ये आसान रेसिपी