Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम, कीमत इतनी कि आ जाएगी सोने की एक चेन

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 02:09 PM (IST)

    आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है और गर्मियों के सीजन में आम की कई किस्में बाजार में आसानी मिल जाती है। आमतौर पर मिलने वाले आम सामान्य कीमत के होते हैं लेकिन क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे आम (Worlds Most Expensive Mango) के बारे में सुना है। मूल रूप में जापान में मिलने वाली आम की यह किस्म 3 लाख रुपए प्रति किलो बिकती है।

    Hero Image
    लाखों में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा आम (Picture Credit-Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आ चुका है और इसी साथ अब इंतजार है फलों के राजा आम का। आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दुनियाभर में आम की कई किस्में पाई जाती हैं, लेकिन भारत में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां आम की कई किस्में मिलती है, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम की हर एक किस्म अपने आप में खास होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम (World's Most Expensive Mango) कौन-सा है। अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन-सा है दुनिया का सबसे महंगा आम और क्या है इसका दाम-

    यह भी पढ़ें-  किचन में रखी 3 चीजों से घर पर ही बना लें शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

    क्या है सबसे महंगे आम का नाम

    दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी है, जो अपनी कीमत की वजह से जाना जाता है। साथ ही यह आम अपने खास स्वाद और रंग के लिए भी मशहूर है। इसे बेहद नियंत्रित परिस्थितियों में उगाया जाता है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है। साथ ही इसे उगाने में की जाने वाली मेहनत ने भी इसे दुनियाभर शोहरत दिलाई है। इस बेहद कीमती आम को “Egg of the Sun” के नाम से भी जाना जाता है।

    क्या है इसकी कीमत?

    ‘एग ऑफ द सन’ यानी सूरज का अंडा कहे जाने के पीछे इसका खास रंग है। अपने गहरे रूबी लाल रंग के कारण इसे यह नाम दिया गया है। खासियत जानने के बाद अब बात करते हैं इसकी कीमत की। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक, मियाजाकी आम की कीमत 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। यह फल जापान के मियाजाकी प्रान्त से आता है।

    क्या है इस आम की खासियत?

    इस आम का वजन 350-550 ग्राम के बीच होता है और यह अपनी खास मिठास और अच्छी शुगर कंटेंट के लिए जाना जाता है। इसकी बनावट काफी स्मूद होती है, जिसमें कोई रेशा नहीं होता है, जबकि इसकी खास खुशबू इसके आकर्षण को बढ़ाती है। अपने बेहतरीन स्वाद और चमकीले रंग-रूप के साथ, मियाजाकी आम अब फलों की दुनिया में एक खास जगह रखता है।

    कैसे उगाया जाता है ये आम?

    मियाजाकी आम की खेती बेहद खास और मुश्किल होती है। किड़ों और नुकसान से बचाने के लिए, हर आम को अलग से लपेटा जाता है। पौधारोपण से लेकर पकने तक विकास हर एक चरण की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाती है, ताकि सिर्फ हाई क्वालिटी वाले आम को उगाया जा सके। इसकी बढ़ती मांग के कारण अब भारत में भीआम की यह किस्म पहुंच चुकी है।

    साल 2021 में, बिहार के ढकनिया गांव के किसान सुरेंद्र सिंह जापान से दो पौधे लाए थे। अपने पहले ही साल में उन्होंने 21 आमों का उत्पादन किया, जो भारत में इस शानदार फल की खेती के लिए एक आशाजनक शुरुआत है।

    यह भी पढ़ें-  आप जो अंगूर खरीद रहे हैं वो खट्टे हैं या मीठे? बिना चखे इन 5 तरीकों से लगाएं पता