आप जो अंगूर खरीद रहे हैं वो खट्टे हैं या मीठे? बिना चखे इन 5 तरीकों से लगाएं पता
अंगूर स्वाद में मीठे होंगे या खट्टे यह सिर्फ देखने से समझ पाना मुश्किल होता है लेकिन अगर आप बिना चखे ही उनके स्वाद का अंदाजा लगाना चाहते हैं तो कुछ आसान ट्रिक्स (How to Tell if Grapes Are Sweet) अपनाकर आप मीठे और रसीले अंगूर चुन सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 कारगर तरीके (How To Pick Sweet Grapes) जिनसे आप हमेशा मीठे अंगूर ही खरीदेंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How To Pick Sweet Grapes: अंगूर मीठे होंगे या खट्टे, यह जानना एक जुआ खेलने जैसा लगता है! बाजार में चमकते हुए, ताजे और रस भरे दिखने वाले अंगूर जब घर लाए जाते हैं, तो इन्हें चखने पर पता चलता है, कि कई अंगूर उम्मीद से भी ज्यादा खट्टे हैं। अगर आप भी हर बार मीठे और स्वादिष्ट अंगूर खरीदना चाहते हैं, तो आपको बस कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनानी होंगी।
आइए, इस आर्टिकल में बिना चखे ही अंगूर के स्वाद का अंदाजा लगाने के लिए ये 5 आसान तरीके (Tips For Selecting Sweet Grapes) जान लीजिए, ताकि अगली बार बाजार में आपको कोई पछताना न पड़े।
रंग देखकर करें पहचान
अंगूर का रंग उसके स्वाद के बारे में बहुत कुछ बताता है। जी हां, हरे अंगूर हल्के पीले या सुनहरे रंग के हों, तो वे ज्यादा मीठे होते हैं। अगर वे गहरे हरे और चमकदार दिख रहे हैं, तो उनके खट्टे होने की संभावना ज्यादा होती है।
काले या बैंगनी अंगूर गहरे रंग के और हल्की सफेद परत से ढके हों, तो वे आमतौर पर मीठे होते हैं। हल्के रंग के बैंगनी अंगूर कम पके और थोड़े खट्टे हो सकते हैं। वहीं, लाल अंगूर जिनका रंग हल्का गुलाबी या चमकीला लाल हो, वे अक्सर ज्यादा मीठे होते हैं। हल्के भूरे या फीके दिखने वाले लाल अंगूर कम पके हो सकते हैं।
अंगूर के टेक्सचर पर करें गौर
अच्छी क्वालिटी वाले मीठे अंगूर हल्के मुलायम लेकिन अच्छी बनावट वाले होते हैं। अगर अंगूर ज्यादा टाइट हैं, तो वे खट्टे हो सकते हैं। वहीं, अगर अंगूर की त्वचा बहुत मोटी है या झुर्रीदार दिख रही है, तो इसका मतलब है कि वे ज्यादा पके या कम रस वाले हो सकते हैं। पतली त्वचा वाले अंगूर आमतौर पर ज्यादा मीठे और रसीले होते हैं।
यह भी पढ़ें- मखाना या पॉपकॉर्न: स्वाद नहीं, सेहत के नजरिए से जानिए दोनों में से किसे खाना है ज्यादा बेहतर?
गुच्छे की बनावट पर दें ध्यान
मीठे अंगूर के गुच्छे का डंठल हरा और मजबूत होता है। ताजा डंठल बताता है कि अंगूर अभी हाल ही में तोड़े गए हैं और उनके अंदर मिठास बरकरार है। वहीं, अगर गुच्छे का तना सूख चुका है या भूरा पड़ गया है, तो समझ लें कि अंगूर ज्यादा दिनों तक स्टोर किए गए हैं और उनका स्वाद फीका या खट्टा हो सकता है।
अंगूर के वजन से करें अंदाजा
जब अंगूर का गुच्छा हाथ में लें, तो अगर वह भारी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि अंगूर रसदार और मीठे होंगे। बता दें, हल्के और सूखे अंगूर आमतौर पर स्वाद में फीके होते हैं और उनकी मिठास कम हो सकती है।
सफेद पाउडरी परत को पहचानें
अगर अंगूर के ऊपर हल्की सफेद या धुंधली परत दिखती है, तो यह उनकी ताजगी और मिठास का संकेत है। यह परत नेचुरल होती है और अंगूर को लंबे समय तक ताजा बनाए रखती है। अगर अंगूर ज्यादा चमकदार और एकदम चिकने दिख रहे हैं, तो हो सकता है कि वे ज्यादा धुले या छंटे हुए हों, जिससे उनकी नेचुरल मिठास कम हो सकती है।
बोनस टिप
जो अंगूर उनके मौसम में खरीदे जाते हैं, वे ज्यादा मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। अगर बाजार में कोई फल बहुत जल्दी या बहुत देर से आ रहा है, तो उसकी क्वालिटी और मिठास पर असर पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।