Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक मशरूम, जिन्हें खाना मना है; एक निवाला भी ले सकता है जान

    Updated: Fri, 16 May 2025 04:59 PM (IST)

    मशरूम की सब्जी लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है लेकिन क्या आपको पता है मशरूम की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो काफी खतरनाक और जहरीली मानी जाती हैं। हम आपको बता रहे हैं दुनिया के ऐसे ही 5 जहरीले मशरूम के बारे में।

    Hero Image
    सेहत के लिए खतरनाक हैं ये 5 मशरूम (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो जहरीले मशरूम की 70-80 प्रजातियां ऐसी होती हैं, जिसे खाना जानलेवा हो सकता है। सबसे खतरनाक बात है कि ये मशरूम हूबहू आम मशरूम की तरह ही दिखते हैं, जिसे पहचाने में भूल हो सकती है। जानते हैं दुनिया के ऐसे ही 5 सबसे खतरनाक मशरूमों के बारे में:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेथ कैप (Death Cap)

    यह सभी जहरीले मशरूमों में से सबसे खतरनाक माना जाता है। यह पूरे यूरोप में पाया जाता है और काफी हद तक स्ट्रॉ मशरूम और सीजर मशरूम की तरह नजर आता है। पकाने पर भी इसके टॉक्सिन्स पर असर नहीं पड़ता और यह बहुत ही जल्दी बॉडी के सेल्स को डैमेज कर देता है। अगर कोई गलती से इसे खा ले तो 6 से 12 घंटे के अंदर ही पेट में तेज दर्द, उल्टी और खूनी डायरिया की समस्या हो सकती है। इसे खाने से हालत काफी गंभीर हो सकती है और इंसान कोमा में भी जा सकता है।

    यह भी पढ़ें-  दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मशहूर हैं ये Desserts, क्या आपने चखा है इनका स्वाद?

    कोनोसाइबे फाइलारिस (Conocybe filaris)

    यह मशरूम देखने में बड़ा ही साधारण नजर आता है और आमतौर पर पैसिफिक नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में पाया जाता है। डेथ कैप की तरह ही इसमें भी उसी तरह का माइकोटॉक्सिन पाया जाता है। इसे खाने के कुछ ही घंटों के अंदर पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है और इसके शुरूआती लक्षण फूड पॉइंजिंग या स्टमक फ्लू जैसे लगते हैं। इसे खाने से लिवर और किडनी फेल्यिर तक का खतरा रहता है।

    वेबकैप्स (Webcaps)

    इसकी दो प्रजातियां वेबकैप और फूल्स वेबकैब हैं। ये दोनों ही edible मशरूम की तरह ही नजर आते हैं। इनमें ओरेलिनन नाम का जहर होता है, जिसे खाने के बाद शुरूआती लक्षण कॉमन फ्लू की तरह नजर आते हैं। इसका असर दिखने में 2 दिन से लेकर 3 हफ्तों तक का समय लगता है। ज्यादातर इसके लक्षणों को पहचाने में गलती हो जाती है। इस टॉक्सिन के शरीर में जाने से किडनी फेलियर तक हो सकता है और इलाज न कराने पर खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है।

    ऑटम स्कलकैप (Autumn Skullcap)

    पृथ्वी के उत्तरी हिस्से और ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्रों में यह मशरूम पाया जाता है। लकड़ी में पनपने वाले इस मशरूम में डेथ कैप की तरह ही एमाटॉक्सिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से डायरिया, उल्टी, हाइपोथर्मिया और लिवर डैमेज होने की समस्या हो सकती है। इलाज न कराने पर यह खतरनाक हो सकता है। वैसे यह edible मशरूम की तरह नजर नहीं आता, लेकिन कई बार मशरूम तोड़ने वाले गलती से ऑटम स्कलकैप को भी तोड़ लेते हैं।

    डिस्ट्रॉइंग एंजल्स (Destoying Angels)

    यह बेहद ही टॉक्सिक फंगस है, जो काफी हद तक बटन मशरूम से मिलता-जुलता है और कई बार गलती से कलेक्ट भी कर लिया जाता है। इस प्रजाति का एक मशरूम अमानिटा बिस्पोरिगेरा सबसे खतरनाक नॉर्थ अमेरिकी मशरूम माना जाता है। इसे खाने के बाद 5 घंटे से लेकर 24 घंटे के भीतर लक्षण नजर आते हैं। जिसमें उल्टी, बेहोशी, डायरिया, लिवर और किडनी फेलियर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी गेहूं के आटे का ढूंढ रहे हैं विकल्प, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये ऑल्टरनेटिव्स

    comedy show banner
    comedy show banner