Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Veer Bal Diwas 2024: क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस? पढ़ें गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों की कहानी

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 10:06 AM (IST)

    साल 2022 में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas 2024) मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के दो साहिबजादों की याद में मनाया जाता है। उनकी वीरता और पराक्रम के सामने बड़े-बड़े वीर भी छोटे पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं पीछे की कहानी और इस दिन का महत्व।

    Hero Image
    कौन थे बाबा जोरावर साहिब और बाबा फेतह साहिब? (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Veer Bal Diwas 2024: वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) के दो छोटे साहिबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इन युवा साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इन्हीं के सम्मान और याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इस दिन को मनाने के पीछे की कहानी (History of Sahibzade) और इसका महत्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है वीर बाल दिवस की कहानी?

    मुगलों के खिलाफ जंग

    सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने साल 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इनके चार बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह भी खालसा का हिस्सा थे। उस समय पंजाब में मुगलों का शासन था। साल 1705 में मुगलों ने गुरु गोबिंद सिंह जी को पकड़ने पर पूरा जोर लगा, जिसके कारण उन्हें अपने परिवार से अलग होना पड़ा। इसलिए गुरु गोबिंद सिंह जी की पत्नी माता गुजरी देवी और उनके दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह अपने रसोइए गंगू के साथ एक गुप्त स्थान पर छिप गईं।

    यह भी पढ़ें: आज नशा मुक्ति का संकल्प लेंगे 1.70 लाख छात्र, वीर बाल दिवस पर सामाजिक संगठनों की मदद से बनेगा रिकार्ड

    मुगलों के सामने घुटने टेकने से इनकार

    लेकिन लालच ने गंगू के आंखों पर पट्टी बांध दी और उसने माता गुजरी और उनके पुत्रों को मुगलों को पकड़वा दिया। मुगलों ने इन खूब अत्याचार किए और उन्हें उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने लगे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इस समय तक गुरु गोबिंद सिंह जी के दो बड़े पुत्र मुगलों के खिलाफ लड़ाई में शहीद हो चुके थे। अंत में मुगलों ने 26 दिसंबर के दिन बाबा जोरावर साहिब और बाबा फतेह साहिब को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। उनकी सहादत की खबर सुनकर माता गुजरी ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

    कब हुई वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत?

    गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के इस बलिदान को याद करने के लिए साल 2022 में भारत सरकार ने हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन देश के स्कूलों, कॉलेजों और गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

    • साहस और बलिदान का प्रतीक- वीर बाल दिवस हमें साहस और बलिदान की कहानी याद दिलाता है। जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने मुगल शासक के अत्याचारों का डटकर सामना किया और धर्म नहीं बदलने की कसम खाई।
    • धर्म के लिए निष्ठा- इन साहिबजादों ने अपनी जान की बाजी लगाकर धर्म के लिए निष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने साबित किया कि धर्म केवल रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।
    • बचपन में ही बलिदान- साहिबजादा जोरावर सिंह की उम्र 9 वर्ष थी और फतेह सिंह की 6 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में ही इन साहिबजादों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इनका ये बलिदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो चुका है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें।
    • राष्ट्रीय एकता- वीर बाल दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इन साहिबजादों ने सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया था।

    यह भी पढ़ें: कौन थे खालसा पंथ के 'पंज प्यारे'? गुरु गोविंद सिंह जी ने स्वयं किया था चयन