होली के हर एक रंग का होता है अपना खास मतलब, जानिए कौन-सा कलर है आपके लिए सही
होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख रंगों में से एक है जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अलग-अलग रंगों को एक-दूसरे पर लगाते हैं और जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सभी रंगों का अपना अलग महत्व (Holi Color Significance) होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली (Holi 2025) का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार (Holi colors Symbolism) भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं और जश्न मनाते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर मिलकर एक साथ खुशियों के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।
आमतौर पर लोग अलग-अलग रंगों के साथ इस पर्व को मनाते हैं। हरा-पीला और नीला होली के कई सारे रंग होते हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक चुनते हैं। हालांकि, होली के हर एक रंग का अपना एक खास मतलब (Holi 2025 Color Meaning) होता है। हर रंग के पीछे कोई संदेश छिपा हुआ है। आइए होली के मौके पर जानते हैं इन रंगों के असली मतलब (Holi Color Significance) के बारे में-
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग कई लोगों का पसंदीदा होता है। ऐसा सिर्फ इसके रंग के कारण ही नहीं, बल्कि इसके अर्थ के कारण भी है। यह रंग दया और दोस्ती का प्रतीक होता है। यही वजह है कि कई लोग होली के दिन इस कलर को चुनते हैं।
यह भी पढ़ें- 300 साल पुरानी है जयपुर के गुलाल गोटे की परंपरा, राजा-महाराजाओं ने शुरू किया था होली खेलने का यह तरीका
नीला रंग
नीले रंग को आमतौर पर भगवान कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस रंग का खास महत्व होता है। यह रंग प्रेम, विश्वास और शक्ति को झलकाता है। साथ ही भगवान कृष्ण से जुड़ा होने की वजह से इस रंग को बेहद शुभ भी माना जाता है।
केसरिया रंग
केसरिया रंग, जिसे आम भाषा में ऑरेंज कलर भी कहा जाता है, त्याग और बलिदान का संदेश देता है। साथ ही यह भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक भी माना जाता है। यह रंग शांति और सभ्यता का संदेश भी देता है।
लाल रंग
होली पर लाल रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह रंग प्यार, एनर्जी, सद्भाव, उत्साह और जीत का प्रतीक है। अगर आप होली के दिन किसी के लिए अपना प्यार जाहिर करना चाहते हैं, तो लाल रंग इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।
हरा रंग
हरा रंग हरियाली, शीतलता और खुशी का संदेश देता है। इसके अलावा इस रंग को बुद्धि और विवेक का भी प्रतीक माना जाता है।
पीला रंग
भारतीय संस्कृति और सभ्यता में पीले रंग का खास महत्व होता है। इस रंग को बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग शांति, ऐश्वर्य और आरोग्य का प्रतीक होता है।
यह भी पढ़ें- होली के अनोखे ढंग: कहीं लट्ठमार, तो कहीं जुलूस, देशभर में विविधता से भरा है रंगों का यह त्योहार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।