Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Groom Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन हाथों पर रचाएं सजनी का नाम, ट्राई करें ये लेटेस्ट ग्रूम मेहंदी डिजाइन

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 04:24 PM (IST)

    शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही लोग इसकी तैयारियों में लग चुके हैं। मेहंदी शादी का एक अहम हिस्सा है। इसके लिए शादी अधूरी मानी जाती है। इसलिए सिर्फ दुल्हन ही नहीं दूल्हे राजा (Trendy Groom Mehndi Styles) के हाथों पर भी मेहंदी रचाई जाती है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन शादी कर रहे हैं तो ये डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

    Hero Image
    इस वेडिंग सीजन दूल्हे ट्राई करें ये मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ हर तरफ शहनाई गूंज सुनाई देने लगी है। इस सीजन कई लोग घोड़ी चढ़ चुके हैं, तो कई शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। शादी हर व्यक्ति के जीवन का खास पल होता है। इसलिए इस दिन को खास बनाने के लिए लोग कई इंतजाम करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी कई सारे रीति-रिवाजों से मिलकर पूरी मानी जाती है। इस दौरान कई सारी रस्में निभाई जाती है। मेहंदी (Wedding Mehndi Designs 2025) इन्हीं में से एक है, जिसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। सिर्फ दुल्हन ही नहीं शादी के मौके पर दूल्हा भी हाथों पर मेहंदी (Trendy Groom Mehndi Styles) रचाता है। हालांकि, दूल्हों के लिए मेहंदी डिजाइन चुनना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी इस सीजन घोड़ी चलने वाले हैं, तो मेहंदी की ये डिजाइन (Latest Groom Mehndi Designs) ट्राई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  इस वेडिंग सीजन आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन, तो ट्राई करें ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

    डिजाइन-1

    (Picture Credit- Instagram/kk_mehndiart)

    लड़कों की मेहंदी आमतौर पर लड़कियों की मेहंदी से काफी अलग होती है। दूल्हे राजा की सिर्फ हथेली पर मेहंदी रचाई जाती है। अगर आप भी इस सीजन दूल्हा बन रहे हैं, तो शादी के लिए इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। एक हाथ में हाथी और दूसरे हाथ में साथी का नाम आपके मेहंदी को परफेक्ट बनाएगा। साथ ही आप इसे लगाकर फुल शादी वाइब्स फील कर पाएंगे।

    डिजाइन-2

    (Picture Credit- Instagram/anushka_mehndi_artist23)

    अगर आप भी उन लड़कों में से एक हैं, जिन्हें मेहंदी लगाना पसंद नहीं या मेहंदी लगाने में शर्म आती है, तो आप ये वाली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। यह एक मिनिमल मेहंदी डिजाइन है, जिसे लगाना आसान है और यह ज्यादा भरी-भरी भी नहीं लगती है। एक हाथ पर सिंपल गठबंधन और दूसरे हाथ पर शादी की तारीख काफी क्रिएटिव और खूबसूरत होने के साथ ही आपको डिसेंट लुक भी देगा।

    डिजाइन-3

    (Picture Credit- Instagram/anshinis_mehndi)

    अगर आप भी इस वेडिंग सीजन दूल्हा बनने जा रहे हैं, जो मेहंदी के लिए ये सिंपल डिजाइन लगा सकते हैं। यह बिल्कुल बेसिक मेहंदी डिजाइन है, जो बेहद खूबसूरत और डिसेंट लगती है। साथ ही आप इसमें अपने पार्टनर का नाम भी लिख सकते हैं, जो उन्हें बेहद अच्छा भी लगेगा।

    डिजाइन-4

    (Picture Credit- Instagram/anshinis_mehndi)

    अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल मेहंदी हाथों पर रचाना चाहते हैं, तो इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें। हाथों को भरने वाली ये मेहंदी डिजाइन कई मायनों में खास है। इसमें आप हाथों पर दूल्हा-दुल्हन बनवा सकते हैं। एक साथ ही में सजनी की मांग भरते हुए और दूसरे हाथ में गले लगते हुए इस डिजाइन को बनाने से हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

    डिजाइन-5

    (Picture Credit- Instagram/subhas_mehndiart)

    अगर आप शादी के लिए कुछ फनी और डिसेंट तलाश रहे हैं, तो ये मेहंदी डिजाइन जरूर लगाएं। इसमें असल में आपको कोई डिजाइन नहीं लगानी है। बस मेहंदी से कुछ फ्रेज लिखने हैं। आप चाहें तो इन्हीं वर्ड्स को कॉपी कर सकते हैं या अपनी पसंद का कुछ लिखवा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  इस वेडिंग सीजन रचाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, फ्रंट और बैक दोनों तरफ से दिखेंगे खूबसूरत