Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bridal Mehndi Design: इस वेडिंग सीजन आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन, तो ट्राई करें ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 04:40 PM (IST)

    वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। शादी के दौरान कई चीजों का खास महत्व होता है। खासकर इस दौरान मेहंदी काफी अहम मानी जाती है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो ब्राइडल मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई (Trending mehndi designs 2025) कर सकती हैं।

    Hero Image
    इस वेडिंग सीजन हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इस वेडिंग सीजन (Wedding season mehndi ideas) कई लड़कियां दुल्हन बनने को तैयार हैं। शादी हर किसी के जीवन का बेहद खास पल होता है। यह दिन पूरी जिंदगी याद रखने वाला दिन है, जिसे लोग हर कीमत तक खास बनाने की कोशिश करते हैं। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी तक लड़कियां हर चीज की खास तैयार करती हैं। शादी के मौके पर मेहंदी का भी खास महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन (Trending bridal mehndi designs 2025 के बारे में, जिसे इस वेडिंह सीजन हर ब्राइड को जरूर ट्राई करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  इस वेडिंग सीजन रचाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, फ्रंट और बैक दोनों तरफ से दिखेंगे खूबसूरत

    डिजाइन-1

    (Picture Credit- Instagram/mehandi_by_manu)

    आमतौर पर ब्राइडल मेहंदी (Latest bridal henna patterns) के लिए फुल हैंड मेहंदी और हाथों में दूल्हा-दुल्हन बनाए जाते हैं। हालांकि, अगर आप इसमें भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इस डिजाइन को फॉलो कर सकते हैं। मेहंदी की यह डिजाइन ब्राइड के हाथों पर खूब जंचेगी। यह एक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन है, लेकिन यह आपको मिनिमल लुक देगी, जो इस वेडिंग सीजन आपके लुक में चार चांद देगी।

    डिजाइन- 2

    (Picture Credit- Instagram/henna_by_disha01)

    अगर आप इस वेडिंग सीजन आप भी पिया के नाम की मेहंदी रचाने वाली हैं, तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ब्राइडल मेहंदी की यह डिजाइन आमतौर पर लगाई जाने वाली ब्राइडल मेहंदी से काफी अलग, लेकिन खूबसूरत होती है। इसमें हाथों में दूल्हा-दुल्हन के साथ ही शंकर-पार्वती भी बनाए जाते हैं।

    डिजाइन- 3

    (Picture Credit- Instagram/henna_by_disha01)

    इस वेडिंग सीजन अगर आपके हाथ भी पीले होने वाले हैं और आप सबसे अलग लगना चाहती हैं, तो अपने मेहंदी आर्टिस्ट से ये वाली मेहंदी जरूर लगवाएं। ये डिजाइन आम ब्राइडल डिजाइन से काफी अलग और यूनिक है, जो आपको खूबसूरत लुक देगी। इसमें हाथों में लगाए जाने वाले दूल्हा-दुल्हन की जगह शहनाई, नगाड़े, हाथी और मोर बनेंगे, जो आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

    डिजाइन- 4

    (Picture Credit- Instagram/henna_by_disha01)

    ब्राइडल मेहंदी की यह डिजाइन भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। यह पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से बेहद अगल आपको क्लासी और डिसेंट लुक देगी। इस मेहंदी डिजाइन में मुख्य रूप से डोली, कलश, हाथी और गठबंधन बनाए जाते हैं, तो ब्राइड को एक नया लुक देगी।

    डिजाइन-5

    (Picture Credit- Instagram/gayatri_mehandi)

    आप ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया गया है।

    बैकहैंड मेहंदी के लिए ट्राई करें ये डिजाइन 

    (Picture Credit- Instagram/shivamehandiartist)

    (Picture Credit- Instagram/avantimehendiart)

    (Picture Credit- Instagram/roshni_bridalmehendi_artist)

    (Picture Credit- Instagram/sabeen_x )

    यह भी पढ़ें-  बैसाखी पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, पंजाबी स्टाइल देख हर कोई करेगा तारीफ