Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sagai Mehndi Designs: फिक्स हो गई है सगाई की डेट! तो अभी से सेव कर लें मेहंदी के 5 लेटेस्ट डिजाइन

    Updated: Sat, 03 May 2025 05:41 PM (IST)

    इन दिनों हर तरफ शादी की शहनाई सुनाई दे रही है। वेडिंग सीजन की शुरुआत होते ही लोग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी करने लगते हैं। इस दौरान कई सारी रस्में और फंक्शन होते हैं। सगाई इन्हीं में से एक है जो इन दिनों धूमधाम से की जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं सगाई के लिए 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स (Engagement Mehndi designs)।

    Hero Image
    सगाई के दिन हाथों पर रचाएं ये मेहंदी डिजाइन (Picture Credit- Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन जारी है और हर तरफ शहनाई की आवाज सुनाई दे रही है। कुछ लोग जहां इस वेडिंग सीजन शादी की बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं कुछ इसकी तैयारियों में लग हुए हैं। शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम दिन होता है और यह एक गहरा बंधन होता है, जो दो लोगों को हमेशा के लिए एक साथ बांधता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के दौरान कई सारे रीति-रिवाज और रस्मों को निभाया जाता है। साथ ही इस दौरान कई सारे छोटे-मोटे फंक्शन्स भी होते हैं। सगाई इन्हीं में से एक है, जिसका इन दिनों काफी क्रेज बढ़ चुका है। आजकल सगाई भी काफी धूमधाम से की जाती है और इस मौके पर भी हाथों पर मेहंदी रचाई (Engagement Mehndi designs) जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सगाई के लिए कुछ ट्रेंडिंग और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के बारे में, जो आपके इस खास दिन में चार चांद लगा देंगी।

    यह भी पढ़ें- इस वेडिंग सीजन आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन, तो ट्राई करें ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

    डिजाइन-1

    (Picture Credit- Instagram/urmi_mehendi_artist)

    सगाई के लिए आप मेहंदी की इस डिजाइन को फॉलो कर सकते हैं। यह काफी सिंपल और खूबसूरत डिजाइन है, जिसे आसानी बनाया जा सकता है। फूल-पत्ती और बेलों से बनी यह डिजाइन सगाई के मौके पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

    डिजाइन- 2

    (Picture Credit- Instagram/sana_s_mehendi)

    मेहंदी की यह डिजाइन भी सगाई के मौके के लिए परफेक्ट होती है। देखने में बेहद खूबसूरत यह डिजाइन हाथों को खूबसूरत लुक देती है और लगाने में भी बेहद आसान है। इसका हाइलाइटिंग फीचर इस डिजाइन की खासियत है। अगर आप भी जल्द भी सगाई करने वाली हैं, तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

    डिजाइन-3

    (Picture Credit- Instagram/sana_s_mehendi)

    फ्रंट डिजाइन के साथ-साथ अगर आप बैक हैंड के लिए भी मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें। एक हाथ में सगाई की अंगूठी और दूसरे हाथ में दोनों पार्टनर्स के नाम से बनी यह डिजाइन सगाई के मौके पर खूब जमेगी। साथ ही इसे लगाना भी बेहद आसान है और यह काफी खूबसूरत भी लगती है।

    डिजाइन-4

    (Picture Credit- Instagram/pune_mehandibymuskan_2104)

    फ्रंट हैंड की यह मेहंदी डिजाइन भी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कमल के फूल और पत्तों से बनी यह डिजाइन हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। साथ ही यह आपके सगाई के आउटफिट के साथ भी खूब जचेगी, फिर चाहे आप गाउन पहनें या लहंगा।

    डिजाइन-5

    (Picture Credit- Instagram/pinkesh_mehndi)

    अगर आप सगाई के मौके पर कुछ नया और लेटेस्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस मेहंदी डिजाइन को कॉफी कर सकती हैं। हाथों के बीचों-बीच प्रपोज करते कपले की फोटो और बाजू में लिखा मैरी मी, इस डिजाइन का मेन फोकस है। साथ ही आसपास बनी डिजाइन भी इसकी खूबसूरती को बढ़ाती है।

    यह भी पढ़ें-  इस वेडिंग सीजन हाथों पर रचाएं सजनी का नाम, ट्राई करें ये लेटेस्ट ग्रूम मेहंदी डिजाइन

    comedy show banner
    comedy show banner