Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब नहीं सहना होगा वैक्सिंग-थ्रेडिंग का दर्द, चेहरे के अनचाहे बालों छुटकारा दिलाएंगे ये नुस्खे

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 05:32 PM (IST)

    खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां वैक्सिंग का सहारा लेती हैं लेकिन चेहरे के अनचाहे बाल परेशानी का सबब बनते हैं। ऐसे में कुछ आसान से घरेलू नुस्खों से चेहरे के अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर बिना दर्द और खर्च के चेहरे को सुंदर बनाया जा सकता है।

    Hero Image
    चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई सारे जतन करते हैं। खासकर लड़कियां अक्सर अपने लुक को बेहतर बनाने और सुंदर दिखने के लिए काफी कुछ करते हैं। खूबसूरत दिखने की चाहत में ही अक्सर वह वैक्सिंग का सहारा लेती हैं और हाथ-पैर के अनचाहे बालों को हटाती हैं, लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल अक्सर उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन बालों को वैक्सिंग या किसी अन्य तरीकों से हटाना कई बार दर्दनाक और महंगा हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही आसानी से अगर अपने चेहरे के अनचाहे बालों को हटा पाएं, तो इससे बेहतर क्या ही होगा। आप भी अगर उन लोगों में से हैं, जो चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं, तो अब आप घर पर ही बिना किसी परेशानी और झंझट के आसानी से पर ही इससे छुटकारा पा सकते हैं।

    आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से चेहरे के अनचाहे बालों के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- वैक्सिंग के बाद स्किन पर हो जाते हैं दाने, ये 4 घरेलू नुस्‍खे द‍िलाएंगे राहत; एक बार जरूर करें ट्राई

    बेसन-दही

    चेहरे के अनचाहे बाल अगर आपको परेशान कर रहे हैं और आपकी खूबसूरती कम कर रहे हैं, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप बेसन-दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस बेसन में दही मिलाकर आटे की तरह गूंथना होगा। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर अनचाहे बालों को निकाल लें।

    अंडा

    चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको इसके लिए बस अंडे की सफेदी को चेहरे पर लगाना होगा। फिर इसे सूखने दें और सूखने के बाद मास्क की तरह से चेहरे से हटाएं। इससे बाल अपने आप निकल जाएंगे।

    नींबू-चीनी

    नींबू-चीनी भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकती हैं। बस इसके लिए इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। इसके लिए 1 चम्मच चीनी में एक चम्मच ही नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए अनचाहे बालों को हटा दें।

    हल्दी और दूध

    हल्दी और दूध का मिश्रण भी आपके चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको दूध और हल्दी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ स्लो हो जाती है।

    आलू

    कच्चे आलू की मदद से भी आप चेहरे के अनचाहे बालों को दूर कर सकते हैं। कच्चे आलू को चेहरे पर रगड़ने से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और अनचाहे बाल दूर होते हैं। बेहतर नतीजों के लिए चेहरे पर हफ्ते में दो बार इसे रगड़ें।

    यह भी पढ़ें- थ्रेडिंग या वैक्सिंग? आइब्रो बनवाने के लिए कौन-सा तरीका है बेस्ट और क्यों? यहां जानें