Lohri 2025 Outfit Ideas: लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए यहां से ले आउटफिट आइडियाज, दिखेंगी एकदम पटोला
लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत के कई हिस्सों में खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी मनाने के लिए शाम को लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की जाती है। साथ ही लोग खूब नाचते-गाते भी हैं। इस मौके पर अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक (Lohri 2025 Outfit Ideas) सभी से बिल्कुल हटकर और खूबसूरत लगे तो हम आपके लिए कुछ आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं। आइए देखें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2025 Outfit Ideas: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोहड़ी बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार को रबी फसल की कटाई का प्रतीक माना जाता है। इसे मनाने के लिए शाम के समय लोहड़ी जलाई जाती है, जिसकी लोग परिक्रमा करते हैं, ढोल की ताल पर नाचते-गाते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं।
इसलिए लोहड़ी सेलिब्रेट के लिए आउटफिट (Lohri 2025 Special Outfit) भी कुछ खास होना चाहिए। ऐसे में अगर आप अभी तक यह तय नहीं कर पाई हैं कि लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय आप क्या पहनने वाली हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। यहां हम कुछ आउटफिट्स (Trendy Lohri Looks) की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना आउटफिट स्टाइल कर सकते हैं। इनसे आइडिया लेकर आप अपने लिए आउटफिट चुनें और हमें यकीन है आप इनमें काफी खूबसूरत दिखेंगी।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-1
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर शादी के बाद आपकी यह पहली लोहड़ी है, तो यह लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जरूरी नहीं कि आपको ऐसा ही लुक कॉपी करना है। आप इससे आइडिया लेकर अपना नया लुक भी बना सकती हैं। लाल की जगह पिंक, ऑरेंज आदि जैसे रंग का कुर्ता सेट पहन सकती हैं। इसके साथ हैवी झुमके और चूड़ियां पहनें। इस लुक में आप इतनी हसीन लगेंगी कि किसी की आपसे नजर नहीं हटेगी।
यह भी पढ़ें: लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए चाहिए इंस्टेंट ग्लो, तो ट्राई करें चावल के आटे से बने फेस पैक्स
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-2
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप लोहड़ी के मौके पर बिल्कुल सिंपल, लेकिन एलिगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। सफेद या बेज जैसे रंग का कुर्ता सेट पहनें और इसके साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप करें। इसके साथ आप छोटे ईयररिंग्स भी पहन सकती हैं और अपने बालों का बन या पोनीटेल बनाएं।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-3
(Picture Courtesy: Instagram)
लोहड़ी के मौके पर अगर आप ग्लैमर्स लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। वेलवेट का कुर्ता सेट और इसके साथ स्मोकी मेकअप आपके लुक को पूरा करेगा।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-4
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप लोहड़ी के लिए तड़कते-भड़कते लुक को कैरी करना चाहती हैं, तो आप इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। पीले और गुलाबी की तरह ही आप दूसरे रंगों का कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ सॉफ्ट मेकअप और मिनिमल ज्वैलरी से अपना लुक पूरा करें।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-5
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप लोहड़ी के मौके पर पूरी पंजाबी कुड़ी लगना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट है। कुर्ते के साथ परांदा और हैवी ईयररिंग और मांग टीका आपको फुल पंजाबी वाइब्स देंगे।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-6
(Picture Courtesy: Instagram)
लोहड़ी के लिए यह लुक भी काफी अच्छा है। अनारकली या शरारा सूट के साथ परांदा और लाइट मेकअप आप पर खूब जचेगा।
लोहड़ी आउटफिट आइडिया-7
(Picture Courtesy: Instagram)
अगर आप लोहड़ी पर लाइट, लेकिन ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस लुक के लिए किसी भी रंग के पटियाला सलवार-सूट के साथ स्मोकी ब्राउन मेकअप करें और मिनिमल ज्वैलरी कैरी करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।