Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Summer Skin Care Tips: अंडरआर्म्स के पसीने से हैं परेशान, तो निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:07 AM (IST)

    Summer Skin Care Tips गर्मियों में पसीना आना नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आपके आस-पास बैठने वाले लोग भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं।

    Hero Image
    Summer Skin Care Tips: अंडरआर्म्स की पसीने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Skin Care Tips: गर्मियों में पसीना आना बहुत आम है। लेकिन कई लोग अंडरऑर्म्स से आने वाली बदबू और पसीने से काफी परेशान रहते हैं। कभी-कभी यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को शर्मिंदगी का अहसास होता है। अगर आप भी अंडरऑर्म्स के पसीने से परेशान रहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेब का सिरका

    सेब का सिरका भी पसीने और बदबू  की परेशानी से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरे में पानी लें, इसमें सिरका और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में रखें। नहाने के बाद आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    आलू

    आलू में अम्लीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा आलू में मौजूद लो-एसिडिक कम्पाउंड पसीने को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप प्रभावित क्षेत्र पर आलू का टुकड़ा रगड़ें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

    गुलाब जल का स्प्रे करें

    अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू को दूर करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए  गुलाब जल का स्प्रे अंडरआर्म्स पर कर सकते हैं। इसके अलावा नहाने के पानी में भी गुलाब जल मिला सकते हैं।

    बेकिंग सोडा

    अंडरआर्म्स के पसीने से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik