Dark Underarms: डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान, तो ट्राय करें ये 5 आसान उपाय
Dark Underarms आजकल स्लिवलेस कपड़े कॉफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ये कपड़े नहीं पाती है तो ये आसान घरेलू नुस्खें आपनाएं। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा और आप आपनी मनपसंद ड्रेस भी पहन पाएंगी।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अधिकतर महिलाएं डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से जूझती हैं। इस वजह से वे अपना मनपसंद ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। जो स्लिवलेस कपड़े की शौकिन होती हैं, इस समस्या के कारण वे उन कपड़ों को पहनने से बचती हैं। कई बार डार्क अंडरआर्म्स की वजह से शर्मिंदगी भी महसूस होती है। ये सवाल हर महिला के मन में होता है, आखिर डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए क्या करें? तो हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आये हैं।
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए ये हैं कुछ आसान उपाय
एलोवेरा जेल- इसमें विटामिन C, विटामिन E, फॉलिक एसिड और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके प्रयोग से रंगत में निखार आता है। तो ऐसे में आप अंडरआर्म्स के डार्कनेस पर जेल लगाएं और इसे लगभाग 10-15 मिनट तक सूखने दें। नियमित तौर पर आप एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा।
खीरा- खीरा भी कई विटामिन्स और खनिजों से भरा होता है। अंडरआर्म्स पर खीरे का रस या इसके कुछ स्लाइड उस पर रगेड़ें। फिर 10 मिनट के लिए सूखाएं, उसके बाद पानी से धो लें।
बेसन और दही- बेसन एक नेचुरल स्क्रब का काम करता है, जो डेड स्किन हटाने को में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाता है। बेसन और दही का पेस्ट बना लें, इसे अंडरआर्म्स के डार्क एरिया पर लगाएं। सूख जाने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।
बेकिंग सोडा और निंबू- अंडरआर्म्स के एरिया पर डेडस्किन सेल्स जमा हो जाती है। ऐसे में बेकिंग सोडा उनके छिद्रों को खोलता है और डार्कनेस को हल्का करता है तो वही निंबू एंटिसेप्टिक और नेचुरल ब्लीच है। एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में आवश्यकतानुसार निंबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं। अब अंडरआर्म्स पर इसे 5 मिनट के लिए स्क्रब करें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। साफ कपड़े से पोछकर वहां मॉइस्चराइज़र लगा लें।
आलू- इसमें विटामिन A, B और C पर्याप्त मात्रा में होती है। आलू के रस को अंडरआर्म्स पर लगाने से डार्कनेस कम होता है। इसके अलावा बराबर मात्रा में आलू का रस और नींबू के रस को मिलाकर भी उस एरिया पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।