Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dark Underarms: गर्मियों में अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 05:09 PM (IST)

    Dark Underarms डार्क अंडरआर्म्स के कारण शर्मिंदगी का अहसास होता है। ऐसे में आप अपना फेवरेट ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू टिप्स फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं...

    Hero Image
    Dark Underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dark Underarms: अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान रहती हैं। खासकर गर्मी के मौसम में डार्कनेस के कारण आप कोई स्टाइलिश ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। डार्क अंडरआर्म्स होने के कई कारण हो सकते हैं। चाहें तो आप घरेलू उपायों की मदद से इस कालेपन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इन असरदार उपायों के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नींबू का रस

    अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए आप नींबू के रस से मसाज कर सकती हैं। अप्लाई करने के करीब10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। नींबू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो स्किन के कालापन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। बेकिंग सोडा त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है।

    नारियल का तेल

    अंडरआर्म्स पर नारियल के तेल से मालिश करें। कुछ मिनट बाद पानी से धो लें। इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो डार्कनेस को कम करने में मदद कर सकता है।

    खीरा

    खीरे के टुकड़े को अपने अंडरआर्म्स पर कुछ मिनट के लिए रब करें। खीरे में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो कालापन हल्का करने में मदद कर सकते हैं।

    आलू

    कच्चे आलू का टुकड़ा लें और अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा की डार्कनेस को हल्का करने में सहायक है।

    हल्दी

    हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं, इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा को साफ करने में मददगार है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    ये भी पढ़ें-

    Skin Care Tips: इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो अप्लाई करें ये घरेलू फेस मास्क

    Beauty Tips: बिना मेकअप दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें