Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej पर अपने हाथों में रचाएं ये लेटेस्‍ट डिजाइन की मेहंदी, निखर जाएगी खूबसूरती

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 11:27 AM (IST)

    Hariyali Teej 2025 Mehndi designs सावन के महीने में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं जिसमें मेहंदी का खास महत्व है। इन द‍िनों महिलाएं स्टाइलिश और इनोवेटिव मेहंदी पैटर्न पसंद कर रही हैं। इस लेख में कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों के बारे में जानकारी दी गई है।

    Hero Image
    ये रहे कुछ ट्रेंडी मेहंदी ड‍िजाइंस (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Hariyali Teej 2025 Mehndi designs: इन द‍िनों सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन में कई तीज त्‍योहार पड़ते हैं। उन्‍हीं में से हर‍ियाली तीज एक है। हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। सावन की हरियाली, झूले, पारंपरिक पकवान और सजने-संवरने की खुशी इस दिन को बेहद खास बना देती है। आपको बता दें क‍ि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के ल‍िए निर्जला व्रत रखती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा इस द‍िन सोलह श्रृंगार का भी व‍िशेष मह‍त्‍व होता है। मह‍िलाएं खूब सजती संवरती हैं। इन्हीं श्रृंगारों में से एक है मेहंदी लगाना (Hariyali Teej henna design)। मेहंदी लगाने से न केवल हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है बल्कि इसे प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। खासकर हरियाली तीज पर हाथों में सुंदर मेहंदी रचाना एक परंपरा बन चुकी है। पहले जहां महिलाएं सादी बेल या छोटे-छोटे डिजाइन हाथों पर बनवाती थीं, वहीं अब आज के समय में मह‍िलाएं स्टाइलिश और इनोवेटिव मेहंदी पैटर्न (latest mehndi designs) ज्यादा पसंद करने लगी हैं।

    अगर आप भी इस तीज पर कुछ अलग और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो आप अरेबिक, इंडियन, मंडला, जाली या फ्लोरल पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। अगर सिंपल लुक पसंद है, तो सिर्फ हथेली या उंगलियों पर बेल डिजाइन बनवाना भी अच्छा ऑप्‍शन हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको फुल हैंड डिजाइन पसंद है, तो दुल्हननुमा मेहंदी या ट्रेडिशनल पैटर्न भी अच्‍छा रहेगा। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम अपने इस लेख में कुछ ऐसे ही खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों की लिस्ट लेकर आए हैं जो हरियाली तीज पर आपके लुक को और खास बना देंगी।

    ये रहे कुछ लेटेस्‍ट मेहंदी ड‍िजाइंस

    अगर आप हर‍ियाली तीज पर बेल और हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप ये ड‍िजाइन ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती चार गुना ज्‍यादा बढ़ जाएगी।

    Image Credit- Facebook

    हरि‍याली तीज पर मह‍िलाएं झूला झूलती हैं। ऐसे में अगर आप अपने हाथों में झूला झूलती हुई मह‍िला की मेहंदी डि‍जाइंस लगाती हैं तो ये भी एक बेहतरीन ऑप्‍शन रहेगा।

    Image Credit- Instagram 

    व्रत रखने वाली सुहाग‍िन मह‍िलाओं के हाथों पर इस तरह की मेहंदी भी खूब अच्‍छी लगेगी। आपके  प‍िया आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। ये ड‍िजाइन इन द‍िनों खूब ट्रेंड में हैं।

    Image Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें: Sawan के दूसरे सोमवार पर हाथों में लगाएं ये Mehndi Designs, नजरें नहीं हटा पाएंगे आपके पिया

    इन द‍िनों मंडला मेहंदी ड‍िजाइंस भी खूब पसंद क‍िए जाते हैं। ये हर मौकों पर खास होते हैं। इनसे न स‍िर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्‍क‍ि हर काेई आपकी तारीफ भी करता है।

    Image Credit- Instagram

    हर‍ियाली तीज पर मेहंदी का ये ड‍िजाइन भी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। इसे आप आसानी से लगा सकती हैं।

    Image Credit- Youtube

    यह भी पढ़ें: Sawan Jhoola: सावन में महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? स‍िर्फ उत्‍सव नहीं, मां पार्वती से जुड़ी है भावना