विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan के दूसरे सोमवार पर हाथों में लगाएं ये Mehndi Designs, नजरें नहीं हटा पाएंगे आपके पिया

Published: Fri, 18 Jul 2025 01:43 PM (IST)

सावन का महीना हरियाली और भक्ति का प्रतीक है खासकर सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए खास होता है। ...और पढ़ें

सावन में लगाएं इस तरह की मेहंदी (Image Credit- Freepik)
सावन में लगाएं इस तरह की मेहंदी (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है।
  2. ये महीना भगवान श‍िव को समर्पित है।
  3. इस मौके पर मह‍िलाएं मेहंदी लगाती हैं।

 लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, भक्ति और उमंग का माहौल बन जाता है। खासकर सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए तो बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं। इस खास दिन को और भी सुंदर बनाने के लिए महिलाएं श्रृंगार करती हैं, इसमें मेंहदी लगाना भी शाम‍िल होता है।

सावन में मेहंदी सिर्फ सजने-संवरने का जरिया नहीं होती है, बल्कि ये सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव भी होती है। खासकर जब ये सोमवार का दिन हो, तो मेंहदी का रंग और भी गहरा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन सोमवार को लगाई गई मेहंदी जितनी गहरी रचती है, पति का प्यार और रिश्ता उतना ही मजबूत होता है। इस साल सावन का दूसरा सोमवार एक सुनहरा मौका है खुद को पारंपरिक खूबसूरती में रंगने का।

अगर आप भी इस दिन कुछ खास डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो क्यों न इस बार ट्रेडिशनल और ट्रेंडी डिजाइनों का खूबसूरत मेल अपनाया जाए? आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हाथों को न सिर्फ खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि सावन के इस खास दिन को और भी यादगार बना देंगे।

ये रहे कुछ स्‍पेशल मेहंदी डि‍जाइंस

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप सावन में इस तरह की मेहंदी अपने हाथाें में रचा सकती हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। दरअसल, शादी के बाद नई नवेली दुल्‍हनों के हाथों में भरी-भरी मेहंदी भी खूब जचती है। आप चाहें तो अपने हाथों में प‍िया का नाम भी ल‍िख सकती हैं। मेहंदी का रंग न‍िखर कर आए तो समझ जाइएगा क‍ि आपके पत‍ि या आपका पार्टनर आपको बहुत प्‍यार करता है।  

Image Credit- Instagram/artistic_bhanumehendi

सावन में झूला झूलने की परंपरा सद‍ियों से चली आ रही है। ऐसे में आप अपने हाथों में झूले से बनी ये ड‍िजाइन लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों में एक यून‍िक ड‍िजाइन की मेहंदी नजर आएगी।

Image Credit- Instagram/feinal_bardoliwala_mehandi_

सावन में इस तरह की मेहंदी भी खूब पसंद की जाती है। आपको भी इसे जरूर लगाना चाह‍िए।  

Image Credit- Instagram/artistic_bhanumehendi

मेहंदी की ये Arabic Designs आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगी। ये आपके पत‍ि को भी खूब पसंद आएगी।

Image Credit- Instagram/soni_mehndi96

यह भी पढ़ें: Sawan Jhoola: सावन में महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? स‍िर्फ उत्‍सव नहीं, मां पार्वती से जुड़ी है भावना

इस तरह की मेहंदी भी सावन में खूब लगाईं जाती हैं। इससे हाथ भरे-भरे नजर आते हैं। जो द‍िखने में भी खूब सुंदर लगते हैं।

Image Credit- Facebook

अगर आप अपने पार्टपर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो ये ड‍िजाइन आपको अपने हाथों पर जरूर ट्राई करनी चाह‍िए। इससे आपके पार्टनर को अच्‍छा सरप्राइज म‍िलेगा। साथ ही आपका र‍िश्‍ता भी मजबूत होगा। 

Image Credit- Facebook

यह भी पढ़ें: टेस्टी भी, ट्रेंडी भी! सावन में घेवर कैसे बना फेवरेट डि‍जर्ट? जानें इस देसी म‍िठाई की द‍िलचस्‍प कहानी