Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथों पर ही नहीं, Hariyali Teej पर पैरों में भी लगाएं ये लेटेस्‍ट डि‍जाइन की मेहंदी; देखें Photos

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 02:10 PM (IST)

    सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन हरे कपड़े और चूड़ियों के साथ महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। पैरों की मेहंदी पारंपरिकता और ट्रेंड का मेल है। अगर आप भी कुछ नया डिजाइन पैरों में लगाना चाहती हैं तो कुछ लेटेस्ट डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।

    Hero Image
    पैरों पर खूब जंचेंगी इस तरह की मेहंदी। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पावन महीना चल रहा है। ये महीना आते ही चारों ओर हरियाली और तीज-त्योहारों की रौनक छा जाती है। खासकर हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये दिन सिर्फ व्रत और पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि खुद को सजाने-संवारने का भी होता है। हरे कपड़े, चूड़ियां, झूले और गीतों के साथ महिलाएं अपने श्रृंगार को खास बनाने के लिए हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी भी लगाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक ओर हाथों की मेहंदी की डिजाइनों पर खूब चर्चा होती है, तो वहीं पैरों की मेहंदी भी आपके लुक को पूरा कर सकती है। आजकल महिलाएं तो पैरों पर भी लेटेस्ट और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद कर रही हैं। आपको बता दें क‍ि पैरों की मेहंदी पारंपरिकता और ट्रेंड का बेहतरीन मेल है। खास बात ताे ये है क‍ि आपको पैरों में मेहंदी लगाने के ल‍िए कुछ ज्‍यादा झंझट नहीं होती है।

    हरियाली तीज पर अगर आप भी कुछ अलग और नया मेहंदी ड‍िजाइन पैरों में लगाना चाहती हैं तो हम आपके ल‍िए कुछ लेटेस्ट पैरों की मेहंदी डिजाइंस के आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं।

    मेहंदी की ये ड‍िजाइन इन द‍िनों खूब पसंद की जा रही है। इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। इसमें पैरों की उंगलियों पर मेहंदी लगाई गई है। इससे आपके पैर भी बहुत भरे हुए नहीं लगेंगे।

    Image Credit- Instagram/_mehandibybisma 

    शादी में लड़क‍ियों के पैरों में इसी तरह की मेहंदी लगाई जाती है। इससे आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। हर‍ियालीर तीज पर भी मह‍िलाएं दुल्‍हन की तरह सजती हैं, ऐसे में आप ये ड‍िजाइन अपने पैरों में लगा सकती हैं। 

    Image Credit- Freepik

    इस तरह की मेहंदी ड‍िजाइंस भी आप अपने पैरों में लगा सकती हैं। ये मेहंदी की लेटेस्‍ट ड‍िजाइन भले दि‍खने में स‍िंंपल लग रही हो, लेक‍िन मेहंदी रचने के बाद आपके पैर बेहद सुंदर लगेंगे।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Teej पर अपने हाथों में रचाएं ये लेटेस्‍ट डिजाइन की मेहंदी, निखर जाएगी खूबसूरती

    Image Credit- Instagram/artistic_bhanumehendi

     

    अगर आप पैरों के ल‍िए कुछ यूनीक ड‍िजांइस ढूंंढ रहीं हैं तो ये आपके ल‍िए परफेक्‍ट रहेगी। नई नवेली दुल्‍हनें अगर हर‍ियाली तीज का व्रत रख रहीं हैं तो आपको ये ड‍िजाइन जरूर ट्राई करनी चाह‍िए।

    Image Credit- Instagram/manpasandmehndi

    मेहंदी का ये डिजाइन भी बे‍हद खूबसूरत है। इस तरह की मेहंदी का पैटर्न खूब पसंद क‍िया जाता है। इस ड‍िजाइन से आपके पैर बेहद सुंदर नजर आएंगे।

    Image Credit- Instagram/pinalmehandi 

    पैरों में लगी ये मेहंदी बहुत ही बारीकी से लगाई गई है। इसे लगाने में आपको थोड़ी कठ‍िनाई जरूर होगी लेक‍िन यकीन मान‍िए ये ड‍िजाइन न‍िखर कर आएगी तो आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

    Image Credit- Instagram/jayshreebridalmehandi

    यह भी पढ़ें: Sawan के दूसरे सोमवार पर हाथों में लगाएं ये Mehndi Designs, नजरें नहीं हटा पाएंगे आपके पिया