Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडरआर्म्स का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, तो 5 घरेलू नुस्खों से पाएं इससे जल्द छुटकारा

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 12:15 PM (IST)

    स्लीवलैस पहनना चाहती हैं लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन (Underarms Darkness) के कारण हिचकिचा रही हैं? अगर हां तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। कुछ घरेलू उपचारों (underarms darkness remedy) से अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे और साथ ही कुछ स्किन केयर टिप्स पर भी ध्यान देंगे।

    Hero Image
    नेचुरली करें अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Natural Remedies For Underarms Lightening: अंडरआर्म कालापन एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। इस समस्या से महिलाएं ज्यादा परेशान होती हैं। इसकी वजह से अक्सर वो स्लीवलैस कपड़े पहनने में संकोच करती हैं। आपको बता दें कि ये दिक्कत कई कारणों से हो सकती है, जिनमें रेजर बर्न, शेविंग के बाद बालों का अंदर बढ़ना, बैक्टीरिया का संक्रमण, और हार्मोनल असंतुलन शामिल हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपचार और कुछ अन्य टिप्स से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडरआर्म के कालेपन को दूर करने के लिए घरेलू उपचार

    • नींबू का रस- नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के रंग हल्का करने में मदद करता है। एक नींबू का रस निकालें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
    • बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा एक नेचुरल स्क्रब के रूप में काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। पानी के साथ बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं और इसे अंडरआर्म पर लगाएं। कुछ मिनट बाद धो लें।
    • हल्दी- हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हल्दी और पानी का पेस्ट बनाएं और इसे अंडरआर्म पर लगाएं और कुछ समय बाद ठंडे पानी से धो लें।
    • चंदन पाउडर- चंदन पाउडर त्वचा को ठंडा और सुकून देता है। चंदन पाउडर और पानी का पेस्ट बनाएं और इसे अंडरआर्म पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।
    • शहद- शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते हैं। शहद को सीधे अंडरआर्म पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।

    यह भी पढ़ें: आए दिन हो जाते हैं एक्ने, तो दही और फिटकरी का करें इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

    अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए टिप्स

    • नियमित शेविंग- नियमित शेविंग से बालों का अंदर बढ़ना कम हो सकता है, जो अंडरआर्म में कालेपन का एक प्रमुख कारण है। साथ ही, शेव करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
    • एक्सफोलिएशन- सप्ताह में एक बार अंडरआर्म को एक्सफोलिएट करें, ताकि डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सके।
    • सफाई का ध्यान रखें- अंडरआर्म को साफ और सूखा रखें। पसीने से बचने के लिए सूती कपड़े पहनें और समय-समय पर रोल ऑन लगाते रहें।
    • सनस्क्रीन का उपयोग करें- अंडरआर्म की त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। खासकर, अगर आपने स्लीवलैस पहना है या बीच जैसी किसी जगह पर जा रहे हैं।
    • हार्मोनल असंतुलन का इलाज करें- हार्मोनल असंतुलन भी अंडरआर्म के कालेपन का कारण हो सकता है। इसलिए इस बारे में डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।

    याद रखें कि सभी उपचार हर व्यक्ति को एक जैसा परिणाम नहीं देते। इसलिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाने से पहले पैच टेस्ट और अपनी स्किन की अन्य समस्याओं का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: ब्रा पहनें या न पहनें, ये तय करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान