यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बादाम के छिलकों से मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन, महंगे से महंगा Face Scrub हो जाएगा फेल!
क्या आप जानते हैं कि बादाम सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा (skin care) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है? बादाम तो सभी खाते हैं लेकिन अक्सर लोग इसके छिलकों को फेंकने की गलती कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसकी मदद से बने फेस स्क्रब (almond peel face scrub) के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

HighLights
- बादाम के छिलके आपकी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं।
- मार्केट के फेस स्क्रब के बजाय आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बादाम के छिलकों की मदद से एक शानदार फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बादाम के छिलके? हां, आपने सही सुना! ये फेंकने की चीज नहीं हैं। बता दें कि इन छिलकों में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल एक नेचुरल स्क्रब के रूप में करके अपनी त्वचा को एकदम नया रूप दे सकते हैं। बादाम के छिलकों से आप घर पर ही फेस स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आपको बादाम के छिलकों के अलावा ओट्स, बेसन और दही की जरूरत होगी।

बादाम के छिलकों से बनाएं फेस स्क्रब
सबसे पहले बादाम के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में ओट्स, बेसन और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब जब आपको स्क्रब लगाना हो, तो इस मिश्रण में थोड़ा सा दही मिला लें।
यह भी पढ़ें- Deepika-Alia जैसी ग्लोइंग और नेचुरल पिंक त्वचा के लिए रोजाना पिएं ये हेल्दी जूस, थम जाएगी आपकी भी बढ़ती उम्र
फेस स्क्रब का ऐसे करें इस्तेमाल
बादाम के छिलकों के पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
त्वचा को मिलेंगे ढेरों फायदे
बादाम के छिलकों में पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर आपकी त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। ये विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा टाइट और फर्म भी होगी।
यह भी पढ़ें- एक के बाद एक Acne देते रहते हैं दस्तक, छुटकारा पाने के लिए खाने-पीने में बरतें कुछ सावधानियां
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।