Ram Navami 2025: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं स्वादिष्ट बादाम पेड़ा का भोग, नोट करें रसिपी
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी (Ram Navami 2025) का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान श्रीराम को भोग अर्पित करते हैं। अगर आप इस राम नवमी पर कुछ स्पेशल भोग लगाना चाहते हैं, तो बादाम पेड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आइए, यहां आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी (Ram Navami Bhog Recipe) बताते हैं।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- बादाम – 1 कप (भीगे और छिले हुए)
- मावा (खोया) – 1/2 कप
- गुड़ या पिसी हुई शक्कर – 1/2 कप
- देशी घी – 2 टेबलस्पून
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- केसर के धागे – 5-6 (गर्म दूध में भिगोए हुए)
- कटे हुए पिस्ते – 1 टेबलस्पून (गार्निशिंग के लिए)
विधि :
- सबसे पहले बादाम को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।
- फिर इसका छिलका उतारकर ग्राइंडर में हल्का सा दूध डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
- एक कड़ाही में देसी घी गरम करें और उसमें मावा डालकर हल्की आंच पर भूनें।
- जब मावा हल्का सुनहरा होने लगे, तो उसमें बादाम का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भूनते रहें।
- इसे तब तक भूनें जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे।
- अब इसमें गुड़ या शक्कर, इलायची पाउडर और केसर का दूध डालें।
- अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर हल्के हाथों से छोटे-छोटे गोले बनाकर पेड़े का आकार दें।
- ऊपर से कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें और बस तैयार है राम नवमी के लिए स्वादिष्ट बादाम पेड़ा।
- इसे भगवान श्रीराम को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में बांटें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।