Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार के कबाब खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही बनाएं टेस्टी और हेल्दी कुरकुरे दही कबाब

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 06:46 PM (IST)

    बाजार में मिलने वाले कबाब का स्वाद तो सभी को पसंद होता है। लेकिन अक्सर कई लोग बाहर के खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मार्केट के कबाब का स्वाद मिस कर रहे हैं, तो घर पर ही टेस्टी और हेल्दी कबाब बना सकते हैं।

    Hero Image
    बाजार के कबाब खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही बनाएं टेस्टी और हेल्दी कुरकुरे दही कबाब

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 250 ग्राम दही
    • 50 ग्राम पनीर
    • एक छोटी चम्मच धनिया बीज
    • थोड़ा सा धनिया धनिया
    • एक कप दूध पाउडर
    • 4-5 हरी मिर्च
    • स्वादानुसार नमक
    • एक छोटी चम्मच मिर्च फ्लेक्स
    • दो चम्मच कॉर्न फ्लोर
    • 8-10 ब्रेड क्रम्ब्स
    • तलने के लिए तेल

    विधि :

    • सबसे पहले एक छलनी के ऊपर एक साफ सूती कपड़ा रखें।
    • अब इसमें दही डालें और कपड़े के किनारों को एक साथ लाकर कपड़े को निचोड़ कर दही से अतिरिक्त मट्ठा निकाल दें।
    • अब इस कपड़े पर कुछ भारी सामान रखे दें। हंग कर्ड तैयार है।
    • इसके बाद पनीर को मैश कर लें और इसे हंग कर्ड के साथ एक मिक्सिंग बाउल में डालें।
    • अब बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक नॉन स्टिकी आटा तैयार कर लें।
    • इसके बाद आटे की बराबर आकार की लोई बनाकर इसे चपटा करें।
    • अब इसे फिर आटे में रोल करें और अतिरिक्त आटा निकालने के लिए हल्के हाथों से झाड़ें।
    • इसके बाद गैस पर तेल गर्म होने के लिए रखें और फिर सभी कबाब को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
    • अंत में इसे कुरकुरे दही कबाब को पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें