विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परवान न चढ़ा प्‍यार : ओडिशा से लौटकर प्रेमी जोड़े ने सोनुआ में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सिम कार्ड से हुई पहचान

Published: Mon, 25 May 2026 07:34 PM (IST)

सोनुआ में एक प्रेमी जोड़े, अर्जुन महतो और खुशबू महतो, ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ओडिशा से ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. ओडिशा से लौटने के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम।

  2. डाउन रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया।

संसू, सोनुआ। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोनुआ थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के भालूरूंगी गांव निवासी अर्जुन महतो और खुशबू महतो के रूप में हुई है। 
 
इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
 
बीते 21 मई को दोनों अचानक अपने-अपने घरों से भाग गए थे। वे ट्रेन के जरिए ओडिशा के राउरकेला होते हुए पुरी (Puri) चले गए थे। 
 
वहां से घूमने के बाद दोनों वापस जमशेदपुर पहुंचे और रविवार (24 मई) की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सोनुआ लौट आए। इसके बाद दोनों ने सोनुआ रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित पड़सा पुल के पास पोल संख्या 331/14 और 331/12 के बीच डाउन रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर की ओर जा रही एक ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। 
 

चार घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन 

घटना को अंजाम दिए जाने के तुरंत बाद संबंधित ट्रेन के लोको पायलट (चालक) ने मामले की सूचना तुरंत सोनुआ रेलवे स्टेशन को दी। इसके बाद  
 
सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से आरपीएफ (RPF) की टीम और सोनुआ थाना की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस और आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के क्षत-विक्षत शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे किया। 
 

टूटे मोबाइल के सिम कार्ड से हुुई पहचान  

इसके बाद सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो सका। शुरुआत में शवों की स्थिति बेहद खराब होने के कारण युवक-युवती की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। 
 
हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को मृतक युवक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जो ट्रेन की चपेट में आने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त और बंद हो चुका था। 
 

    ऐसे हुई पहचान:  

    सोनुआ पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उस क्षतिग्रस्त मोबाइल से सिम कार्ड निकाला और उसे दूसरे चालू मोबाइल में डाला। सिम एक्टिवेट होते ही युवक के परिजनों का फोन आ गया, जिससे उसकी शिनाख्त अर्जुन महतो के रूप में हुई। इसके कुछ ही देर बाद युवती की पहचान भी खुशबू महतो के रूप में हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते सोनुआ थाना पहुंचे। सोनुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की है और इस संबंध में अस्वाभाविक मौत (UD Case) का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यदि आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहे हैं, तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। जीवन बहुमूल्य है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: गांधीनगर में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा डालकर किया सुसाइड, शादीशुदा थी महिला

यह भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: दुमका में प्रेमिका के बाद प्रेमी ने दी जान; 6 दिन में 2 मौतें

यह भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, फतेहपुर में शादी की जिद पर प्रेमी के घर जाकर महिला ने दे दी जान

यह भी पढ़ें- बरेली में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, नाबालिग प्रेमिका ने खाया जहर; पता चलते ही प्रेमी ने की आत्महत्या