विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, फतेहपुर में शादी की जिद पर प्रेमी के घर जाकर महिला ने दे दी जान

Published: Tue, 31 Mar 2026 05:26 PM (IST)

फतेहपुर में शादी से इनकार करने पर एक 32 वर्षीय महिला ने प्रेमी के घर जहर खा लिया, जिससे उसकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शादी से इनकार पर महिला ने खाया जहर।

  2. प्रेमी के घर बिगड़ी हालत, कानपुर ले जाते मौत।

  3. प्रेमी रवि चौरसिया पर आत्महत्या उकसाने का केस।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। शादी की जिद पर सोमवार देर रात प्रेमी के घर जहर खाकर गई 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल से एलएलआर हास्पिटल कानपुर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। दिवंगत के पिता की ओर से पुलिस ने शहर के शांतीनगर निवासी रवि चौरसिया के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित के शादी से इन्कार करने पर महिला रात को जहर खाकर उसके घर गई जहां उसकी हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।