विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: दुमका में प्रेमिका के बाद प्रेमी ने दी जान; 6 दिन में 2 मौतें

Published: Sat, 18 Apr 2026 03:24 PM (IST)

दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरसाठाड़ी गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने प्रेम ...और पढ़ें

प्रेमी ने लगाई फांसी। (सांकेतिक फोटो)

प्रेमी ने लगाई फांसी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. 16 वर्षीय किशोरी ने प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या।

  2. किशोरी के प्रेमी ने रांची में फांसी लगाकर जान दी।

  3. दुमका के सरसाठाड़ी गांव में दोहरी आत्महत्या से सनसनी।

संवाद सहयोगी, हंसडीहा (दुमका)। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसाठाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें पहले 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली और अब उसके कथित प्रेमी ने भी रांची में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सरसाठाड़ी गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने 12 अप्रैल को उस समय आत्महत्या कर ली थी, जब उसके स्वजनों को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली।

पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने बीच सड़क पर शव रखकर कुरमाहाट के समीप हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे जाम कर दिया था।

घरवालों ने मौत के लिए प्रेमी समेत पांच को जिम्मेदार ठहराते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस अभी सही ढंग से मामले की जांच शुरू भी नहीं कर पाई थी कि शनिवार को एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।

किशोरी के कथित प्रेमी संगम कुमार मांझी का शव रांची स्थित उसके किराए के कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला। संगम भी सरसाठाड़ी गांव का रहने वाला था और कई वर्षों से रांची में रह रहा था।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी स्वजन को हुई तो मामला और गंभीर हो गया। घरवालों की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। अब प्रेमी के आत्महत्या कर लेने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

संगम की आत्महत्या की सूचना मिलते ही उसके स्वजन शव गांव लाने के लिए रांची के लिए रवाना हो गए हैं। दोहरी आत्महत्या की घटना ने इलाके में शोक और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दुमका में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, बरगद के पेड़ से लटका मिला शव

किशोरी की मौत के मामले में संगम को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। उसने आत्महत्या कर ली है, इसकी जानकारी नहीं है। घरवालों ने भी कोई सूचना नहीं दी है।

-

अजीत कुमार, थाना प्रभारी तालझारी