दुमका में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, बरगद के पेड़ से लटका मिला शव
दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जितेन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दुमका में प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने की आत्महत्या।
जितेन हेमब्रम का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला।
परिवार ने शादीशुदा महिला से रिश्ते का विरोध किया था।
जागरण संवाददाता, दुमका। काठीकुण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव में सोमवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस ने गांव के पास स्थित एक बरगद के पेड़ से युवक का शव बरामद किया है।मृतक की पहचान फिटकोरिया निवासी जितेन हेमब्रम के रूप में हुई है।
मृतक की बहन झूमा हेमब्रम के कथन अनुसार , जितेन हेमब्रम का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व जितेन ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया और उक्त महिला से शादी करने की इच्छा जताई।जिस महिला से जितेन शादी करना चाहता था, वह पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चों की मां थी और दूसरे समाज से ताल्लुक रखती थी।
गांव में अपना अलग घर बनाकर रहे
मृतक की बहन झूमा हेमब्रम ने बताया कि घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था।परिजनों ने जितेन से स्पष्ट कह दिया था कि यदि उसे उस महिला के साथ रहना है, तो वह गांव में अपना अलग घर बनाकर रहे।सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे जितेन ताड़ी काटने के बहाने घर से निकला था।
शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में उसका शव गांव के खेत में स्थित ग्राम प्रधान के बरगद के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
