विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, नाबालिग प्रेमिका ने खाया जहर; पता चलते ही प्रेमी ने की आत्महत्या

Published: Wed, 04 Mar 2026 12:36 PM (IST)

बरेली में प्रेम संबंधों पर पाबंदी लगने से एक नाबालिग किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसके प्रेमी किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग किशोर व किशोरी में प्रेम संबंध हो गए,दोनों परिवारों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी।

एक सप्ताह पहले ही जब उन्हें फिर बात करते देख गया तो किशोरी के घरवालों ने उसे काफी डांटा।

बताया जाता है कि 28 फरवरी को किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। पाबंदी के बाद भी दोनों ने मिलना बंद नहीं किया। रविवार को उन्हें बात करते देखकर उसे डांटा गया तो किशोरी ने सोमवार की सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबियत बिगड़ने पर घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गय्जहा उसका उपचार हो रहा है। जब इसकी जानकारी किशोर को लगी तो वह सोमवार की सुबह ही घर से गायब हो गया उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।

दोनों ही नाबालिग हैं

मंगलवार की सुबह चांदपुर के भिखारी लाल के खेत में लिपटिस के पेड़ पर उसका शव लटका मिला सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए व उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक किशोर की आयु 17 थी व किशोरी की आयु 16 साल ही है।

दोनों नाबालिग प्रेमी प्रेमिका एक ही समाज के है।मंगलवार को पेड़ पर किशोर का शव लटका देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान कृष्णपाल के रूप में की। गांव नवदिया के नरेंद्र राजपूत ने पुलिस को सूचना दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मृतक के पिता ओम प्रकाश की तहरीर पर उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। वहीं किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।