विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: गांधीनगर में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा डालकर किया सुसाइड, शादीशुदा थी महिला

Published: Fri, 01 May 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

गांधीनगर के मोटा चिलोडा इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. गांधीनगर में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर लटककर की आत्महत्या

  2. महिला विवाहित और युवक तलाकशुदा था, प्रेम प्रसंग का मामला

  3. पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास, मोटा चिलोडा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़ा, जो लंबे समय से रिश्ते में था, उन्होंने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों ने दी घटना की जानकारी 

जानकारी के अनुसार, यह घटना चिलोडा गांव में एक सरकारी बोरवेल के पास स्थित खेत में हुई। जहां, सुबह में स्थानीय लोग खेतों की ओर जा रहे थे, इस दौरान उनकी नजर एक आम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ से दो लोगों का शव लटका हुआ था, जिसको देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। जैसे ही घटना की सूचना मिली, चिलोडा पुलिस का एक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा।

जांच में हुए कई खुलासे

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को पेड़ से नीचे उतारा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग था। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि, मृतक महिला और युवक दोनों विवाहित थे। हालांकि, युवक का तलाक हो चुका था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम-संबंध था।

फिलहाल, चिलोडा पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, क्या इस आत्महत्या के पीछे कोई अन्य दबाव भी जिम्मेदार था।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 'इंडियन स्टेट से लड़ाई' वाले बयान को लेकर दाखिल याचिका की खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।