Jharkhand: फेमस समाजसेवी पर जानलेवा हमला, टक्कर मारकर फरार हुए अपराधी; इन लोगों पर जा रही शक की सुई
चक्रधरपुर में समाजसेवी पर जानलेवा हमला हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। समाजसेवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के उलीडीह गांव के पास एनएच-75 में स्थित गिलुआ पेट्रोल पंप के पास से आ रही है। जहां एक अज्ञात वाहन ने समाजसेवी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
इस सड़क हादसे में सिकंदर जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गहरी चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।
हादसा या सुनियोजित हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महज एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि जानलेवा हमला भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से सीधा उनके पास आई और जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी। अब यह जांच का विषय है कि यह घटना किस वाहन से हुई और चालक की मंशा क्या थी?
समाजसेवा में सक्रिय थे सिकंदर जामुदा
सिकंदर जामुदा चक्रधरपुर क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वे अक्सर सड़क हादसों के घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाते और उन्हें बेहतर इलाज दिलाने की कोशिश करते थे। परन्तु दुर्भाग्यवश, आज वही समाजसेवी खुद एक ऐसी घटना का शिकार हो गए हैं।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और शक की सुई
चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने इस घटना को लेकर आशंका जताई है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हमला है। उन्होंने बताया कि सिकंदर जामुदा गौ तस्करी के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे और इस विषय को विधायक ने विधानसभा में भी उठाया था।
तभी से वे गौ तस्करों के निशाने पर थे। गुड्डू सिंह का कहना है कि यह हमला उन्हीं तत्वों द्वारा किया गया है जो सिकंदर जामुदा की सक्रियता से असहज थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
टीएमएच रेफर
गुड्डू सिंह घायल सिकंदर जामुदा को लेकर जमशेदपुर के अस्पताल रवाना हो गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सदानंद होता सहित कई लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घटना पर चिंता जताई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।