Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palamu News: पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर दंपती को मारी गोली; ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 11:12 PM (IST)

    पलामू में दिनदहाड़े एक दंपती को घर में घुसकर गोली मार दी गई। आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इधर घायल बबीता और रामा सिंह को मेदिनीनगर एमसीएच ...और पढ़ें

    Hero Image
    खबर प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, पंडवा (पलामू)। पलामू में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में गया जिला के टेकारी थाना के सलेमपुर गांव निवासी रौशन ने घर में घुसकर रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता देवी को गोली मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोली रामा सिंह के हाथ में लगी, वहीं बबीता के पीठ में गोली लगी। गोली मारकर रौशन भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

    इधर घायल बबीता और रामा सिंह को मेदिनीनगर एमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बबीता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने गोली मारने के आरोपी रौशन के पास से एक पिस्टल बरामद किया, जिसे पुलिस को सौंप दिया।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक पिस्टल बरामद किया। पिस्टल में और तीन गोली लोड थी, जिसे पुलिस ने निकाला। घटना रात्रि करीब साढ़े आठ बजे की है।

    इधर ग्रामीणों ने गिरफ्त में आए आरोपी को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उच्च अधिकारी आने के बाद ही सौंपा जाएगा। पुलिस के समक्ष रौशन ने बताया कि टेकारी के ही राजा पासवान उसे भेजा था।

    यह भी पढ़ें-

    Palamu News: पलामू में वन विभाग की टीम पर 50-60 लोगों ने किया हमला, 5 वनरक्षी घायल; जब्त ट्रैक्टर भी छुड़ाकर ले गए

    चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 16 बंकर किए ध्वस्त; 4 IED बम बरामद