Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Joba Manjhi : JMM की टेंशन बढ़ा रहा ये ट्रेंड; 33 साल बाद आई ऐसी चुनौती, कड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरेंगी जोबा मांझी

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 09:18 PM (IST)

    Joba Manjhi झारखंड के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली जोबा मांझी के लिए आने वाला समय कठिन है। क्योंकि यहां के मतदाताओं का भरोसा उन्हें जीतना होगा। इस सीट पर मतदान का इतिहास कुछ इसी बात का संकेत देता है। साल 1991 के बाद से ही यह ट्रेंड यहां चला आ रहा है।

    Hero Image
    91 से कोई सांसद नहीं जीत पाया मतदाताओं का भरोसा, जोबा मांझी के लिए होगी कड़ी अग्नि परीक्षा

    दिनेश शर्मा, चक्रधरपुर। Singhbhum Lok Sabha Chunav Result : सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद जोबा मांझी (Joba Manjhi) ने क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार के चुने जाने का मिथक 91 के बाद दूसरी बार तोड़ा है। लेकिन उनके समक्ष चुनौतियां अनेक हैं। अब देखना यह है कि वे इन चुनौतियों का मुकाबला कैसे कर पाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के मूड-मिजाज का इतिहास देखें, तो यह स्पष्ट होता है कि वे अपने चुने सांसद को दोबारा नहीं चुनते।

    जोबा मांझी के लिए ये है चुनौती

    लोग अपवाद स्वरूप बागुन सुम्बरुई का उदाहरण दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने 1989 तक ही अपनी जीत जोड़ तोड़ के सहारे दोहराई। वह भी तब जब वोटिंग ही बेहद कम होती थी।

    मतदाताओं के गंभीर और जागरूक होते ही उन्होंने अपने सांसद के लिए जो मानदंड सोच लिए उस पर 1991 से ही कोई सांसद कभी खरा उतरा ही नहीं।

    इसलिए राजनीति की समझ रखने वाले लोग इसे जोबा के लिए गंभीर चुनौती मान रहे हैं। वैसे वृहद एवं दुरूह भू-भाग में फैले सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के लोगों को संतुष्ट करना बेहद मुश्किल कार्य है।

    बहरहाल, अब देखना यह है कि हर चुनौती पार कर चुकी जोबा मांझी इस चुनौती का सामना कैसे करती हैं।

    1952 से 2019 तक सिंहभूम के निर्वाचित सांसद

    वर्ष सांसद पार्टी चिह्न
    1952 कानूराम देवगम झारखंड पार्टी मुर्गा
    1957 शंभूशरण गोसोरा झारखंड पार्टी मुर्गा
    1962 हरि चरण सोय झारखंड पार्टी मुर्गा
    1967 कोलाय बिरूवा ऑल इंडिया झारखंड पार्टी उगता सूरज
    1971 मोरन सिंह पुरती ऑल इंडिया झारखंड पार्टी तीर धनुष
    1977 बागुन सुम्बरुई ऑल इंडिया झारखंड पार्टी तीर धनुष
    1980 बागुन सुम्बरुई जनता पार्टी हलधर चक्र
    1984 बागुन सुम्बरुई कांग्रेस हाथ
    1989 बागुन सुम्बरुई कांग्रेस हाथ
    1991 कृष्णा मार्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा तीर धनुष
    1996 चित्रसेन सिंकू भाजपा कमल
    1998 विजय सिंह सोय कांग्रेस हाथ
    1999 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा कमल
    2004 बागुन सुम्बरुई कांग्रेस हाथ
    2009 मधु कोड़ा निर्दलीय केला
    2014 लक्ष्मण गिलुवा भाजपा कमल
    2019 गीता कोड़ा कांग्रेस हाथ

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Lok Sabha Result 2024: कांग्रेस के लिए झारखंड में गुड न्यूज, फिर से जुड़ने लगे हैं कई अहम पुराने वोट बैंक

    Jharkhand Election Result 2024: लोकसभा के रिजल्ट से I.N.D.I.A का जोश हाई, टेंशन में भाजपा; विधानसभा चुनाव में क्या होगा?