Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election Result 2024: लोकसभा के रिजल्ट से I.N.D.I.A का जोश हाई, टेंशन में भाजपा; विधानसभा चुनाव में क्या होगा?

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:19 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव (Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024) का परिणाम सामने आ गया है। परिणाम के आधार पर अब सभी पार्टियां अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने में जुट गई हैं। परिणाम से जहां इंडी गठबंधन का मनोबल बढ़ा है वहीं भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। NDA की सबसे बड़ी चिंता लोकसभा चुनावों में पिछली बार से खराब प्रदर्शन के बावजूद विधानसभा में सत्ता हासिल करना है।

    Hero Image
    आदिवासी इलाकों में मिली मात से टेंशन में भाजपा। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव का परिणाम (Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024) सामने आ गया है। परिणाम के आधार पर सभी पार्टियों ने परिणाम की व्याख्या शुरू कर दी है। परिणाम से जहां महा गठबंधन का मनोबल बढ़ा है, वहीं भाजपा की चिंता भी बढ़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजग की सबसे बड़ी चिंता लोकसभा चुनावों में पिछली बार से खराब प्रदर्शन के बावजूद विधानसभा में सत्ता हासिल करना है। इसके लिए सत्ता विरोधी वोटों का सहारा है।

    सत्ता गठबंधन के पास होने के कारण सरकार से नाराज मतदाताओं का साथ विपक्ष में बैठे दलों को मिलेगा, तब इसका फायदा भाजपा एवं आजसू उठाएगी।

    यह फायदा आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सत्ता की सीढ़ी तक पहुंचाती है या नहीं, यह देखने के लिए अभी कम से कम छह महीने का इंतजार करना होगा।

    नतीजों से उत्साह में महागठबंधन

    लोकसभा चुनाव का परिणाम गठबंधन का मनोबल बढ़ा रहा है। परिणाम के विधानसभावार व्याख्या से कई और आंकड़े भी सामने आते हैं।

    पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राजग को 12 सीटें मिली थीं और गठबंधन को दो सीटें। इस क्रम में झामुमो को सात और कांग्रेस को 11 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल हुई थी।

    पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महज 18 विधानसभा सीटों पर बढ़त लेनेवाले महागठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 81 में से 47 सीटें जीतकर सत्ता की चाबी हासिल की थी।

    बदल गए कई समीकरण

    अब कई समीकरण बदल गए हैं। महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जेल में हैं। इसके बावजूद महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम दिया है।

    आदिवासी इलाकों में मिली मात से टेंशन में भाजपा

    खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विपक्षी भाजपा को पूरी तरह से मात दे दी है। अब देखने की बात होगी कि यह परिणाम विधानसभा चुनावों में किस हद तक प्रभावी रहता है। छह महीने में ही परिणाम देखने को मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Hemant Soren: 'हेमंत जी आपको बड़ी तमन्ना थी...', Kalpana Soren के आरोपों पर ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

    Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड की सभी आदिवासी सुरक्षित सीटों पर BJP की करारी हार, अब क्या करेगी भाजपा?