विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: 'हेमंत जी आपको बड़ी तमन्ना थी...', Kalpana Soren के आरोपों पर ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

Published: Thu, 06 Jun 2024 06:58 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के जेल में खतरे के आरोप पर भाजपा ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल में हेमंत सोरेन को यातना दिए जाए के आरोप पर किया तंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल में हेमंत सोरेन को यातना दिए जाए के आरोप पर किया तंज

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से नव निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन के जेल में खतरे के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को टैग करते हुए एक्स पर लिखा है कि हेमंत जी को यातना दी जा रही है तो, न्यायालय से अनुरोध कर उनके बैरक का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा है कि अगर यातना देने की बात सामने आती है तो, वो उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं देने के लिए हेमंत सोरेन के साथ खड़े होंगे।

कहा- हेमंत जी आपको बड़ी तमन्ना थी...

इंटरनेट मीडिया एक्स पर तंज करते हुए बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि हेमंत जी, आपको बड़ी तमन्ना थी लोगों को उठा कर जेल में डालने की। सत्ता के अहंकार में आपने सैकड़ों निर्दोषों को जेल में डाला। तब आपको ना तो मानवाधिकार का ख्याल आया, ना जेल के अंदर की बदतर हालातों का।

आपने शुरू किया जेल का खेल...

मरांडी ने आगे लिखा कि ईश्वर का न्याय देखिए कि जिस 'जेल के खेल' को आपने (Hemant Soren) शुरू किया, अपने कुकर्मों के कारण आप भी उसी खेल का शिकार हो गए। वैसे अब आप बेकार में ही मानवाधिकार और आदिवासी बंधुओं की चिंता में दुबले हुए जा रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि जब संथाल में सैकड़ों आदिवासी बेटियों को लव जिहाद में फंसाया गया, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए, गाड़ियों से कुचला गया, तब आपको (Hemant Soren) आदिवासियों की याद नहीं आई?

यह भी पढ़ें: Sita Soren: सीता सोरेन के साथ दुमका में हो गया खेला! अस्तित्व बचाने के लिए अब क्या करेंगी?

Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, हर सीट पर रिकॉर्ड इतने लाख वोटों की बढ़ोतरी

Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड की सभी आदिवासी सुरक्षित सीटों पर BJP की करारी हार, अब क्या करेगी भाजपा?