यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Lok Sabha Result 2024: झारखंड में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, हर सीट पर रिकॉर्ड इतने लाख वोटों की बढ़ोतरी
2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में झारखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। कांग्रेस ने ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टी के प्रदर्शन में सुधार के बावजूद महज दो सीटों पर मिली जीत
- आंकड़ों के अनुसार- सर्वाधिक बढ़त चतरा में, सिंहभूम-गोड्डा में भी सुधार
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के लगातार प्रयासों का असर चुनाव परिणाम में दिखने लगा है। पार्टी ने जिन सीटों पर पिछली बार चुनाव लड़ा था और इस बार भी चुनाव लड़ा है, उनमें उम्मीदवारों के खाते में औसतन 1.35 लाख वोट बढ़े हैं।
वोट बढ़ने के लिहाज से सबसे बेहतर प्रदर्शन चतरा लोकसभा क्षेत्र का रहा है, लेकिन लोहरदगा और खूंटी में पार्टी उम्मीदवारों को जीत मिली है।
सिंहभूम और गोड्डा के आंकड़ों में भी सुधार हुआ है, लेकिन इन सीटों पर या तो पिछली बार कांग्रेस नहीं लड़ी थी या फिर इस बार पार्टी ने अपने सहयोगी झामुमो के लिए सीट छोड़ दी है।
हर सीट पर 2019 से अच्छा प्रदर्शन
पिछले लोकसभा चुनाव में जिन आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, उन सीटों पर इस बार औसतन 1.35 लाख वोट अधिक आए हैं।
खूंटी में कांग्रेस को पिछली बार से 1.30 लाख अधिक वोट मिले हैं, तो लोहरदगा में 1.21 लाख वोट। चतरा में कांग्रेस को 2.03 लाख वोट अधिक मिले तो धनबाद में 1.16 लाख, रांची में 1.20 लाख एवं हजारीबाग में 1.22 लाख वोट अधिक मिले हैं।
कांग्रेस को हर सीट पर औसतन सवा लाख से अधिक वोट मिले
कुल मिलाकर पार्टी के उम्मीदवारों के खाते में औसतन सवा लाख से अधिक वोट आए हैं। गोड्डा में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं देकर झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी प्रदीप यादव को सहयोग किया था। दूसरी ओर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं देकर झामुमो के प्रत्याशी को सहयोग किया है और वह जीत भी गई हैं।
