Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, स्‍कूल-फैक्‍ट्री कर दिए गए बंद; बार-बार लोकेशन बदलकर दे रहा चकमा

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 02:47 PM (IST)

    सरायकेला में आदित्यपुर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। इससे इलाके के लोग दहशत में हैं। लोगों में खौफ इस कदर है कि रिहायशी क्षेत्र में आधा दर्जन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कई फैक्ट्रियों में भी ताले लटके हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बंगाल व पलामू टाइगर रिजर्व की टीम को बुलाया है।

    Hero Image
    गम्‍हरिया प्रखंड में घूम रहा है तेंदुआ- (Demo pic)

    जाटी, सरायकेला, गम्हरिया। जिले के गम्हरिया प्रखंड में इन दिनों तेंदुए का खौफ क्षेत्र के लोगों में समाया है। शाम होते ही सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर देते हैं। खौफ के कारण गम्हरिया रिहायशी क्षेत्र में आधा दर्जन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कई फैक्ट्रियों में भी ताले लटके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बार-बार लोकेशन बदल रहा तेंदुआ

    तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल व पलामू टाइगर रिजर्व की टीम को बुलाया है, लेकिन तेंदुआ द्वारा बार-बार अपना लोकेशन बदलने के कारण टीम उसे ट्रेस नहीं कर पा रही है।

    डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि तेंदुआ गम्हरिया क्षेत्र में ही घूम रहा है, जिसके फुट प्रिंट लगातार मिल रहे हैं। तेंदुए के पैरों के निशान गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन के पीछे बाल्मिकी नगर के पास झाड़ियों में पाए जाने की भी खबर है।

    तेंदुए के पैरों के निशान ताजा

    वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ गम्हरिया तक पहुंच गया है। तेंदुए के पैरों के निशान ताजा है, लेकिन मिले फुट प्रिंट से वन विभाग की टीम यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि यह फुट प्रिंट वाकई में तेंदुए की ही है।

    गम्हरिया बाजार से सटे छोटा गम्हरिया स्थित पतंजलि स्टोर के पीछे दो मुर्गे मरे पाए गए, जिनकी गर्दन पर किसी जानवर द्वारा नोचे जाने के निशान थे। सूचना पर वन विभाग तथा गम्हरिया थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और जांच की। वन विभाग का मानना है कि यह हमला तेंदुए ने नहीं बल्कि किसी कुत्ते द्वारा किया गया है।

    इन पर होगी कार्रवाई

    इधर, तेंदुए को लेकर इंटरनेट मीडिया पर फेक मैसेज या वीडियो प्रसारित करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। तैयारी में जिला प्रशासन जुटा है। जिले के आरक्षी अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि वन विभाग व पुलिस-प्रशासन लगातार क्षेत्र में कैंप कर रही है।

    फेंक मैसेज प्रसारित करनेवालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

    अफवाहों की वजह से रेस्क्यू टीम और पुलिस-प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से सावधान और सजग रहने की अपील की है। कहा कि इंटरनेट मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

    साथ ही, बगैर पुष्टि किए फोटोग्राफ्स या वीडियो डालने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वैसे ग्रुप एडमिन तत्काल उन्हें ब्लाक करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आम लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की।

    तेंदुए को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल व पलामू टाइगर रिजर्व से टीम सरायकेला बुलाई गई है। वन विभाग के पास जाल, पिंजरा सहित जरूरत के सभी उपकरण उपलब्ध हैं। एक बार तेंदुआ ट्रेस हो जाए तो उसे पकड़ लिया जाएगा- आदित्य नारायण, डीएफओ, सरायकेला खरसावां।

    प्राकृतिक वन कम होने से शहर में घुस रहे तेंदुए

    तेजी से बढ़ती आबादी के कारण भारत व झारखंड सहित वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक वन कम होते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले दिनों सियार और अब तेंदुआ शहर में घुस रहे हैं। यह कहना है को-ऑपरेटिव काॅलेज के प्रिंसिपल डा. अमर सिंह का।

    टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर वनों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में वन और इनोवेशन, एक बेहतर दुनिया के लिए समाधान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें: एक तेंदुए की वजह से कई कंपनियां हुईं बंद, श्रमिकों को दे दी गई छुट्टी; नहीं पकड़ पा रही है वन विभाग की टीम

    यह भी पढ़ें: Electricity Rate: जोर का झटका जोर से... अब टाटा स्टील ने बिजली दर में 10 फीसदी बढ़ोतरी का दिया प्रस्ताव