विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से सारंडा मेमू सहित आठ पैसेंजर ट्रेनों का शुरू हो रहा परिचालन; देखें List

Published: Tue, 11 Mar 2025 06:00 AM (IST)

Bihar News In Hindi यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। चक्रधरपुर रेल मंडल में 11 और 12 मार्च से आठ ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. चक्रधरपुर - राउरकेला सारंडा मेमू का परिचालन 11 मार्च से शुरू
  2. झारसुगुड़ा - संबलपुर मेमू का भी परिचालन11 मार्च से शुरू

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दो महीनों के बाद एक बार फिर से चक्रधरपुर रेल मंडल में चलने वाली चक्रधरपुर - राउरकेला - चक्रधरपुर सारंडा मेमू सहित आठ मेमू ट्रेनों का परिचालन 11 और 12 मार्च से शुरू होगा। रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।

मेमू ट्रेनों के चलने से मंडल के दैनिक यात्रियों को इसका लाभ मिलेगी। मालूम रहे कि रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से आठ मेमू ट्रेनों की रैक को 10 जनवरी से ही प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए भेजा था।

मेमू ट्रेनों की रैक को रेल प्रशासन कुंभ स्पेशल ट्रेन के रूप में चला रही थी। कुंभ मेला के संपन्न हो जाने के बाद आठ मेमू ट्रेनों की रैक चक्रधरपुर रेलमंडल पहुंच चुकी है। इस लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल में दो महीनों से निरस्त आठ मेमू ट्रेन की सेवा को फिर से बहाल कर रही है।

ये ट्रेने इन तिथियों में अपने निर्धारित समय से रोजना चलेगी

  • 11 मार्च से ट्रेन नंबर 68025 चक्रधरपुर - राउरकेला सारंडा मेमू
  • 12 मार्च से ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला - चक्रधरपुर सारंडा मेमू
  • 11 मार्च से ट्रेन नंबर 68029 राउरकेला - झारसुगुड़ा मेमू
  • 12 मार्च से ट्रेन नंबर 68030 झारसुगुड़ा - राउरकेला मेमू
  • 11 मार्च से ट्रेन नंबर 68031 झारसुगुड़ा - संबलपुर मेमू
  • 11 मार्च से ट्रेन नंबर 68032 संबलपुर - झारसुगुड़ा मेमू
  • 12 मार्च से ट्रेन नंबर 68033 झारसुगुड़ा - संबलपुर मेमू
  • 12 मार्च से ट्रेन नंबर 68034 संबलपुर - झारसुगुड़ा मेमू

चक्रधरपुर स्टेशन में जनरल टिकट नहीं मिलने से रेल यात्रियों ने किया हंगामा

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब उस समय यात्री परेशान हो गए जब स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर में क्लर्क ही मौजूद नहीं था।

यही नहीं एटीवीएम में भी कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। ऐसे में यात्रियों को जनरल टिकट मिलना मुश्किल हो गया था। इसी दौरान ट्रेनों के चक्रधरपुर स्टेशन में आगमन का भी समय हो चुका था।

यात्रियों के पूछने पर पता चला की जनरल टिकट काउंटर के क्लर्क नाश्ता करने गए है। इधर टिकट नहीं मिलने से रेल यात्रियों का भी सब्र का बांध टूट गया।

रेल यात्रियों ने चक्रधरपुर स्टेशन में टिकट नहीं मिलने पर जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों का कहना था कि वे ट्रेन में टिकट लेकर सफर करना चाहते है। लेकिन रेलवे की व्यवस्था इतनी खराब है की काउंटर में उन्हें टिकट देने वाला भी मौजूद नहीं है।

ऊपर से एटीवीएम के कर्मी भी नहीं है। ट्रेन में सफ़र के लिए रेल टिकट नहीं मिलने से परेशान यात्रियों ने जनरल टिकट काउंटर में खाली पड़ी कुर्सियों की वीडियो भी बना डाली और पत्रकारों को भेजना शुरू कर दिया।

काफी हंगामा होने के बाद रिजर्वेशन काउंटर से एक रेलकर्मी जनरल टिकट काउंटर पहुंचा और रेल यात्रियों को टिकट देना शुरू किया।

रेल यात्रियों का आरोप है कि जनरल टिकट काउंटर में क्लर्क मनमाने ढंग से काम करते है। इसके कारण उन्हें टिकट नहीं मिलता है।

लोगों ने बताया की इसकी एक वजह यह भी है की चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में राउरकेला से जिस सीआइ पीके मंडल का ट्रांसफर हुआ है। उसने अब तक चक्रधरपुर में योगदान नहीं दिया है।

पीके मंडल के चक्रधरपुर में योगदान नहीं देने से टिकट काउंटर में अव्यवस्था का माहौल है। रेल यात्रियों ने लापरवाही बरतने वाले रेल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें-

टाटा-बक्सर के बीच चलेगी नई ट्रेन, 16 घंटे होगा ट्रैवल टाइम; धड़ाधड़ कट रही टिकट

होली के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन, भीड़ पर भी रहेगी नजर; रेलवे ने बनाया ये खास प्लान