विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, छापामारी करने पहुंचे थानेदार को धमकाया; कहा- दोबारा दिखे तो गायब कर देंगे

Published: Thu, 09 Jan 2025 11:04 AM (IST)

बालू माफियाओं के खिलाफ छापामारी करने पहुंचे थानाध्यक्ष को बेलचा कुदाली समेत अन्य सामग्री लेकर माफियाओं ने घेर लिया। इस ...और पढ़ें

संगम नदी बालू घाट में तांतनगर थाना प्रभारी को घेरे बालू माफिया
संगम नदी बालू घाट में तांतनगर थाना प्रभारी को घेरे बालू माफिया

HighLights

  1. संगम नदी पर सादे लिबास में अवैध बालू खनन पर छापा मारने गए थे थाना प्रभारी
  2. बालू माफियाओं ने कहा थाना व माइनिंग विभाग को मंथली देते हैं तो क्यों कर रहे छापामारी
  3. बालू घाट पर थाना प्रभारी को धमकी देते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरल

संवाद सहयोगी, चाईबासा। बालू माफिया को सादे लिबास में पकड़ने गए तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को बालू माफियाओं ने घेर लिया। इस दौरान बालू माफियाओं ने थाना प्रभारी को धमकी भी दी कि दूसरी बार दिखाई देने पर पूरी तरह गायब कर दिए जाओगे।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इसके बाद जैसे-जैसे थाना प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी वहां से निकल पाए। बालू माफिया द्वारा थाना प्रभारी को धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सिविल ड्रेस में पहुंचे थाना प्रभारी

  • घटना बुधवार की सुबह की है। तांतनगर के संगम नदी बालू घाट पर अवैध बालू निकालने की सूचना पर तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल अपने एक सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ सिविल ड्रेस में ही घाट पर पहुंच गए।
  • इस दौरान वहां दर्जनों ट्रैक्टरों में बालू नदी से लोड किया जा रहा था। थाना प्रभारी को देखते ही बालू माफिया वहां पर एकजुट हो गए।

थानाध्यक्ष को घेरा

बेलचा, कुदाली समेत अन्य सामग्री लेकर सभी ने थानाध्यक्ष को घेर लिया। इस दौरान बाल माफिया सीधे तौर पर धमकी देने लगे कि हम थाने में मंथली पैसा देते हैं, माइनिंग विभाग को पैसा देते हैं।

इसके बावजूद हमें कारोबार करने से क्यों रोका जा रहा है। दूसरी बार बालू घाट पर नजर आये तो ऐसा गायब करेंगे कि पता ही नहीं चलेगा।

जान बचाकर निकले पुलिस अधिकारी

इसके बाद पुलिसकर्मी ने माहौल को भांपते हुए कहा कि एक आदमी को आपका लीडर बना रहे हैं, पूरा मामला यही देख लेंगे। यहां दूसरी बार कोई नहीं आएगा, यही सब मामला देख लेगा। इसके बाद जैसे-तैसे वहां से पुलिस पदाधिकारी निकल पाए।

नहीं रुक रहा बालू का अवैध कारोबार

बता दें कि तांतनगर का इलीगड़ा व संगम नदी बालू घाट साल भर बालू माफिया के कब्जे में रहता है। दिन हो या रात बेधड़क बालू माफिया कारोबार अवैध रुप से करते हैं।

पुलिस व माइनिंग विभाग लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध बालू के साथ ट्रेक्टर को जब्त करती है, इसके बावजूद अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद

बुधवार को तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के साथ हुई घटना बालू माफियाओं के हौसले को दिखा रही है कि एक पुलिस पदाधिकारी भी बालू माफियाओं के आगे कुछ नहीं है।

अगर यही हाल रहा तो बालू घाट में बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

जहानाबाद में बालू माफिया की दबंगई, खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेरा; थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Jharkhand News: बिहार, बंगाल व ओडिशा में वाहनों से चुराते थे डीजल; गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।