Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: बिहार, बंगाल व ओडिशा में वाहनों से चुराते थे डीजल; गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 10:24 AM (IST)

    रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह के सदस्य हाल ही में कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई डीजल चोरी की घटना में भी संलिप्त थे। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है। आरोपितों ने चोरी का डीजल रखने के लिए अपने ट्रक में अतिरिक्त टंकी बना रखी थी।

    Hero Image
    पकड़े गए तेल चोर गिरोह के आरोपित व जानकारी देते एसएसपी

    जागरण संवाददाता, रांची। पुराने मामले की छानबीन के दौरान अंतरराज्यीय तेल चोर गिरोह के सात सदस्य रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह गिरोह झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा में वाहनों से डीजल चोरी करने में सक्रिय था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांके थाने में दर्ज हुआ चोरी का मामला

    पूर्व में कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई डीजल चोरी की घटना को लेकर कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांके थाने के प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू की।

    तेल चोर की तलाश की जा रही थी। इसी तफ्तीश के क्रम में थाना प्रभारी को यह जानकारी मिली कि तेल चोर गिरोह के सदस्य जेल में बंद हैं। गिरोह का सिर्फ एक सदस्य ऐसा है, जो बाहर है। थाना प्रभारी ने और गहराई से खोजबीन की और गिरोह के सदस्यों तक पहुंच गए।

    एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

    • एसएसपी चंदन सिंहा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र से फरमान, मनोज, मो आमिर, वसीम, अभिषेक, आमिर और शहजाद नाम के सात अपराधियों को पकड़ा है।
    • ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस गिरोह द्वारा कांके थाना क्षेत्र के बीते तीन जनवरी की रात दो ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

    प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

    एसएसपी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।

    इस गिरोह का संरक्षण रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इस गिरोह के जाल झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा में फैले हुए थे। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। छापेमारी की जा रही है।

    ट्रक में बना रखी थी अतिरिक्त टंकी, रखते थे चोरी का तेल

    तेल चोरो ने अपने ट्रक की रिमॉडलिंग कर अतिरिक्त टंकी बना रखी थी। यह टंकी 480 लीटर क्षमता की थी। चोरी के डीजल को यह लोग 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते थे।

    एसएसपी ने बताया कि तेल चोरी करने वाले इस गिरोह के लिए ठंड के मौसम अनुकूल होता है। इस मौसम में रिंग रोड या जहां बड़े वाहन खड़े होते थे , देर रात उसके बगल में अपना ट्रक खड़ा कर देते थे।

    मौका देखकर वाहन से तेल की चोरी करते थे। ठंड होने के कारण दूसरे वाहनों के चालक ज्यादातर अंदर ही रहते हैं।

    ये भी पढ़ें

    जहानाबाद में बालू माफिया की दबंगई, खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेरा; थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

    ट्रेन से बिना टिकट झारखंड से दिल्ली आता नाबालिग, वारदात को अंजाम देकर लौट जाता; पुलिस ने दबोचा