विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन से बिना टिकट झारखंड से दिल्ली आता नाबालिग, वारदात को अंजाम देकर लौट जाता; पुलिस ने दबोचा

Published: Tue, 07 Jan 2025 10:08 PM (IST)

Delhi Crime News दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा है जो झारखंड से दिल्ली ...और पढ़ें

ट्रेन से बिना टिकट झारखंड से दिल्ली आता नाबालिग, वारदात को अंजाम देकर लौट जाता।
ट्रेन से बिना टिकट झारखंड से दिल्ली आता नाबालिग, वारदात को अंजाम देकर लौट जाता।

HighLights

  1. झारखंड में बैठे मास्टरमाइंड के कहने पर आता था दिल्ली।
  2. एक मोबाइल फोन चोरी करने के बदले मिलते थे तीन हजार रुपये।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रूप नगर थाना पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा है, जो झारीखंड से दिल्ली आकर यहां की प्रमुख मार्केटों में लोगों के मोबाइल चोरी करता था। नाबालिग झारखंड के शिवा नामक व्यक्ति के कहने पर दिल्ली से मोबाइल चुराता था, जिसके बदले में शिवा उसे तीन हजार रुपये देता था।

उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, 22 दिसंबर को माडल टाउन निवासी एक महिला ने नाबालिग द्वारा कमला नगर मार्केट से मोबाइल फोन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक नाबालिग लड़का शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन चुराता दिखाई दिया।

स्पार्क मॉल के पास पकड़ा

पांच जनवरी को सूचना मिली कि नाबालिग लड़का मार्केट में घूम रहा है। टीम ने कमला नगर के स्पार्क मॉल के पास संदिग्ध नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड का मूल निवासी है और शिवा नामक व्यक्ति के कहने पर मोबाइल फोन चोरी करने के लिए झारखंड से ट्रेन से (बिना टिकट) दिल्ली आया था।

महिला का मोबाइल झारखंड में बेचा

उसके साथ एक और लड़का था, जिसे वह नहीं जानता। इसके अलावा नाबालिग ने बताया कि पीड़ित महिला का मोबाइल फोन उसने शिवा को सौंपा था, जिसके बदले उसे तीन हजार रुपये मिले थे।

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

काम पूरा होने पर नाबालिग अपने सहयोगी के साथ बिना टिकट के ट्रेन में बैठकर वापस झारखंड लौट जाता था। वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चढ़ते और उतरते थे। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।