विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहानाबाद में बालू माफिया की दबंगई, खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेरा; थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

By Jagran NewsEdited By: Divya Agnihotri
Published: Thu, 09 Jan 2025 08:43 AM (IST)

जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। के इब्राहिमपुर में अवैध बालू खनन ...और पढ़ें

अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

HighLights

  1. हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में बालू माफिया ने पुलिस को घेरा
  2. कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा, एक ट्रैक्टर जब्त

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले में बालू माफिया की दबंगई सामने आई है। हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को बालू माफिया के गुर्गों ने घेर लिया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

तब जाकर बालू माफिया मैदान छोड़कर भागे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने हुलासगंज थानाध्यक्ष पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घटना स्थल से एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है।

200 लोगों ने पुलिस को घेरा

हुलासगंज थाने की पुलिस बालू के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी, पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घटना स्थल से ट्रैक्टर को न ले जा सके इसके लिए चालक ने ट्रैक्टर को बालू में फंसा दिया था।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

पुलिस उसे निकालने में जुटी थी, इसी बीच तकरीबन 200 की संख्या में लोग पहुंच गए और पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। लोगों से घिरे पुलिस जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने अधिकारी को दी। 

सूचना मिलते ही आनन-फानन में आसपास के थानों की पुलिस काफी संख्या में वहां पहुंची।

थानाध्यक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

  • थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बड़ी मुश्किल से हम लोगों की जान बची। ट्रैक्टर चालक ने पहले तो गाड़ी को मुझ पर चढ़ाने की कोशिश की।
  • हम लोग संख्या बल में काफी कम थे। उधर बालू माफिया की ओर से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद हम लोग ट्रैक्टर को लेकर आने में सफल हुए।

रास्ते में की रोकने की कोशिश

दो जिलों की सीमा का फायदा उठाते हैं माफिया

थानाध्यक्ष ने बताया कि दो जिले जहानाबाद और गया का सीमावर्ती इलाका होने का फायदा यहां बालू माफिया उठाते हैं। अक्सर यहां अवैध बालू खनन की सूचना मिलती रहती है।

खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बालू माफिया समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि हुलासगंज के पास गया जिला की सीमा शुरू होती है। ऐसे में अपराधी जिले की सीमा का लाभ उठाकर बालू का खनन करते हैं। जहां बालू खनन हो रहा था उसके चंद कदम से गया जिले की सीमा शुरू हो जाती है।

फिलहाल, पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। जिस तरह की घटना पुलिस के साथ हुई है उससे एक बात तो स्पष्ट होती है कि बालू माफिया के हौसले काफी बुलंद हैं। वे आसपास के ग्रामीणों को भी मिलाकर रखते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों से भी लोहा लिया जा सके।

ये भी पढ़ें

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक झटके में 6 IPS अधिकारियों का तबादला; किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली?

Traffic Challan: अब मोबाइल से तस्वीर खींचकर चालान नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, आ गया नया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।