विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक झटके में 6 IPS अधिकारियों का तबादला; किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली?

Published: Wed, 08 Jan 2025 09:28 PM (IST)

नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सहायक पुलिस ...और पढ़ें

छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नीरज बने एटीएस एसपी
छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नीरज बने एटीएस एसपी

राज्य ब्यूरो, पटना। गृह विभाग ने राज्य के आधा दर्जन आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) नीरज कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, कटिहार के रेल एसपी संजय भारती को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) बनाया गया है।

विशेष कार्य (अभियान) के एसपी प्रमोद कुमार यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं एसटीएफ एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार के समादेष्टा हरिशंकर कुमार को कटिहार का नया रेल एसपी बनाया गया है। जमुई के एसपी चंद्रप्रकाश को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया का समादेष्टा बनाया गया है।

वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया के समादेष्टा दीपक रंजन को यथावत पूर्व के पद पर हरने का निर्देश दिया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Transfer News: बिहार राजस्व सेवा के 82 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, कई अंचलों में नए CO की पोस्टिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।