Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड में SC, ST और OBC के आरक्षण पर क्या बोले पीएम मोदी? कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 08:17 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड भाजपा के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से संवाद में कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी दलित और पिछड़े समुदाय के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले इन समुदायों के आरक्षण का विरोध करती थी अब उन्हें आपस में लड़ाने में लगी है। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के आदिवासी विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताने का आग्रह किया।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात ( पीटीआई)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Pm Modi Jharkhand Speech Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदाय के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। राजीव गांधी के समय में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो विज्ञापन जारी किए जाते थे, उसमें दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का अपमान होता था। इनके आरक्षण से देश को होने वाले नुकसान की बात कही जाती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को झारखंड भाजपा के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से संवाद में भाजपा एसटी मोर्चा की प्रवक्ता और हटिया विधानसभा की बूथ कार्यकर्ता पिंकी खोया ने प्रधानमंत्री से बात करते हुए उन्हें झामुमो-कांग्रेस की आदिवासी विरोधी नीतियों की जानकारी दी थी। इसपर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय देश में पंचायत से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का शासन था।

    उस वक्त आरक्षण की बात करने की कोई हिम्मत भी नहीं करता था। लेकिन जब एससी,एसटी और पिछड़े समुदाय के लोग एकजुट हुए तो उन्हें आरक्षण मिला। अब कांग्रेस इस मजबूत समुदाय को आपस में लड़ाने में लगी है। कांग्रेस पिछड़ों को जातियों-उपजातियों में बांटकर उनकी संगठित शक्ति को खत्म करना चाहती है, जिससे उनका आरक्षण समाप्त किया जा सके। नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के उस पोस्टर को लोगों को दिखाने का अपील की।

    कार्यकर्ताओं को बताया भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

    बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप ही की वजह से दिल्ली में केंद्र की या राज्य की सरकार बनती है। रांची विधानसभा क्षेत्र के चुटिया मंडल के कार्यकर्ता राजीव ने प्रधानमंत्री से कहा कि महिलाओं और युवाओं में भाजपा सरकार बनाने के लिए भारी उत्साह है। उन्होंने भाजपा के संंकल्प पत्र में व्यक्त किए गए गोगो दीदी योजना और युवा साथी भत्ता को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के इतने सक्रिय रहने की प्रशंसा की।

    भ्रष्टाचार करने में कांग्रेस-झामुमो को महारत

    बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हेमंत सोरेन के परिवारवाद को कांग्रेस के शाही परिवार से भ्रष्टाचार की सीख मिली है। राजमहल विधानसभा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पंकज मंडल ने कहा कि जनता के मन में भाजपा सरकार बनाने के लिए भारी उत्साह है।

    लोग हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। देवघर विधानसभा के कार्यकर्ता बलवंत मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं को राज्य सरकार लागू ही नहीं होने देती है। इसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं में इन्हें कमीशन लेने का मौका नहीं मिलता। इस वजह से केंद्र सरकार की योजनाओं की नकल कर कभी आवास योजना को कभी आयुष्मान योजना चला देते हैं। लेकिन यह जनता को ठगने की योजना है।

    Jharkhand Election 2024: पिछले चुनाव के 11 विजेता सिंबल बदलकर लड़ रहे चुनाव, 2 कैंडिडेट ने पार्टी-सीट दोनों बदली

    Lohardaga News: चुनाव ड्यूटी के दौरान एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या, खुद के इंसास रायफल से मारी गोली