Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Waqf Property: '...सऊदी से भी ज्यादा अमीर होंगे भारत के मुसलमान', वक्फ पर BJP के सीनियर नेता का बयान

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 07:09 PM (IST)

    भाजपा नेता ने कहा कि अगर वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग हो तो भारत के मुसलमान सऊदी अरब से भी अमीर हो सकते हैं। उन्होंने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे की ...और पढ़ें

    Hero Image
    '...सऊदी से भी ज्यादा अमीर होंगे भारत के मुसलमान', वक्फ पर BJP के सीनियर नेता का बयान

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में वक्फ संशोधन अधिनियम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले जागरण अभियान की प्रदेश टोली, प्रदेश पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम ने वक्फ संशोधन अधिनियम की बारीकियों, संशोधन से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों का सदुपयोग हुआ तो भारत का मुसलमान सऊदी अरब से भी अधिक अमीर होगा।

    'वक्फ संपत्ति से गरीब मुसलमानों के लिए कुछ नहीं हुआ'

    गौतम ने कहा कि वक्फ इस्लामी कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है। जिसे भारत में वक्फ अधिनियम 1995 के तहत मान्यता प्राप्त है। 2018 की केंद्रीय वक्फ बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 8 लाख एकड़ से अधिक वक्फ संपत्ति है जिसकी कीमत 10 लाख करोड़ से अधिक है, लेकिन वक्फ संपत्ति से गरीब मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया गया।

    धार्मिक नेताओं और राजनेताओं के बड़े गुट ने वक्फ संपत्तियों को लूटकर आम मुसलमानों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया। लगभग 70 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा हो चुका है।

    'बोर्ड में महिलाओं के अधिकार को बढ़ाया'

    मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 ने असीमित अधिकार को हटाया है। सरकारी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित होने से रोकने की पहल की है। बोर्ड में महिलाओं के अधिकार को बढ़ाया है।

    प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वक्फ की जमीन को लुटेरों से बचाने के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम लाया गया है। कांग्रेस पार्टी इसपर दुष्प्रचार कर रही है। पहले सीएए के बारे में, तीन तलाक के बारे में दुष्प्रचार किया। संविधान के बारे में दुष्प्रचार किया।

    कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी संपर्क संवाद के माध्यम से वक्फ संशोधन कानून को लेकर जनता के बीच जाएगी। कार्यशाला का संचालन कमाल खान ने किया।

    इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, जागरण अभियान के प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, शिवपूजन पाठक समेत कई नेता उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- वक्फ कानून और मुर्शिदाबाद हिंसा पर बिहार गर्वनर की खरी-खरी, ओवैसी पर बोले- जो कुत्ते को काटे...

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'सिर्फ कुर्सी के लिए है मोदी-नीतीश की जोड़ी', बक्सर में जमकर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे