विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 10:43 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 03:11 PM (IST)

पीड़िता के मुताबिक, युवक उससे संबंध बनाता रहा। गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया।

युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध
युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध

जागरण संवाददाता, रांची। महिला थाने में एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने और अब शादी से मुकरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी अभिषेक सिंह है, जो बिहार के बांका जिले के धोरैया वसिया का निवासी है।

पीड़िता सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के की रहने वाली है। उसने बताया है कि उसकी अभिषेक से जान-पहचान वर्ष 2015 में रातू रोड की एक प्लेसमेंट एजेंसी में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2016 में आरोपी ने उसे अपर बाजार के एक होटल में बहला-फुसलाकर ले गया, जहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर जबरन संबंध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि तब से वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। इस दरम्यान जब वह गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया।

अब अभिषेक अपनाने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता जब अभिषेक के घर पहुंची तो वहां मुखिया-सरपंच से भी संपर्क की, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह महिला थाने पहुंची, जहां प्राथमिकी दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ेंः रांची में रेस्टोरेंट के सामने से विवाहिता अगवा, प्राथमिकी दर्ज

यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार