Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi News: रांची में जाम को कहिए 'बाय-बाय', जल्द शुरू होने वाले हैं दो फ्लाइओवर; काम लगभग पूरा

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 10:45 AM (IST)

    रांची शहर को जल्द ही दो नए फ्लाईओवर मिलने वाले हैं। रातू रोड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मई में खुलने की संभावना है। इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं सिरमटोली फ्लाईओवर का काम सरना स्थल विवाद के कारण अटका हुआ है विवाद खत्म होने के बाद जल्द ही ये भी शुरू हो सकता है।

    Hero Image
    मई में शुरू हो सकता है रातू रोड फ्लाईओवर (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, रांची। शहरवासियों को जल्द दो नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। रातू रोड फ्लाईओवर इसी महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर का काम रैंप को लेकर फंसा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रातू रोड फ्लाईओवर में बचा ये काम

    अब फ्लाईओवर में आइटीआइ की ओर 500 मीटर सर्विस लेन का काम बचा हुआ है। इसके अलावा दो मीटर सर्विस रोड राजभवन और मेट्रो गली के आसपास बचा हुआ है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा साइनएज का काम बचा है। इसके बनते ही यह फ्लाईओवर पूरा हो जाएगा और सरपट गाड़ियां दौड़ सकेंगी।

    उद्घाटन की तैयारी

    यह जानकारी रातू रोड फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़े एनएचएआई के इंजीनियर ने कहीं। उन्होंने कहा कि रातू रोड फ्लाईओवर मई में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रातू रोड फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

    सिरमटोली फ्लाईओवर में बाधा

    वहीं सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर का काम रैंप की नई डिजाइन को लेकर फंसा है। आदिवासियों संगठनों का विवाद थमे तो इसमें रुका हुआ काम शुरू होगा। इसे पथ निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है।

    पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विनोद कच्छप ने कहा कि अगर सरना स्थल में रैंप का विवाद नहीं होता तो अबतक फ्लाईओवर में गाड़ियां चलने लगती। फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति नहीं है।

    अन्य कार्य पूर्ण

    बता दें कि सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर का सर्विस रोड, साइनएज, लाइट, डिवाइडर, रिफ्लेक्टर शीशा, रोड में कालीकरण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

    अब वन विभाग के गेट के पास और सिरमटोली सरना स्थल के पास वी-सेफ का काम अूधरा है। साथ ही फिनिशिंग वर्क 100 प्रतिशत बाकी है। सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 400 करोड़ रुपये लगे हैं।

    निवारणपुर फ्लाईओवर के नीचे काम रह गया अधूरा

    पथ निर्माण विभाग की ओर से सिरमटोली -मेकान फ्लाईओवर का काम एलएनटी को सौंपा गया है। निर्माण में लगी कंपनी के इंजीनियरों ने बताया कि निवारणपुर के नीचे कुछ काम बाकि है।

    सर्विस रोड, मरम्मत समेत पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम हल्की बाकि है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन सिरमटोली के पास सरना स्थल पर रैंप का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Jamshedpur: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं, DC के एक्शन में कर्मचारी भी नपेंगे

    Dumka News: चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन पर 4 बाइपास निर्माण को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    comedy show banner