Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka News: चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन पर 4 बाइपास निर्माण को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    By Vijay MandalEdited By: Divya Agnihotri
    Updated: Fri, 11 Apr 2025 03:39 PM (IST)

    चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन सड़क परियोजना में सरैयाहाट कोठिया हंसडीहा और मोहनपुर में बाइपास निर्माण को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है। बाइपास निर्माण से इन क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बाइपास में एक नया बाजार बनेगा जिससे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

    Hero Image
    चोपामोड़ - हंसडीहा फोरलेन में चार जगहों पर बाइपास बनाने की मंत्रालय से मिली मंजूरी (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सहयोगी सरैयाहाट (दुमका)। चार और सात अप्रैल को चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन सड़क बाइपास कराने की मांग की जागरण में छपी खबर रंग लाई। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रयास से चोपामोड़-हंसडीहा फोरलेन निर्माण सड़क में सरैयाहाट, कोठिया, हंसडीहा एवं मोहनपुर में बाइपास निर्माण की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    फोरलेन सड़क में बाइपास की स्वीकृति मिलने से सरैयाहाट के लोगों में काफी का माहौल है। दरअसल, सरैयाहाट के लोगों ने अपना दर्द बयां करते हुए फोरलेन में बाइपास निर्माण कराने की मांग गोड्डा सांसद से की गई थी।

    जिसमें सांसद दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सरैयाहाट बाजार, कोठिया, हंसडीहा एवं मोहनपुर में फोरलेन का बाइपास बनाने का आग्रह किया।

    चार जगहों पर होगा बाइपास का निर्माण

    इसके बाद सांसद के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने उक्त चारों जगहों पर बाइपास बनाने की मंजूरी दे दी। इसके पूर्व सांसद  दुबे द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को यह भी अवगत कराया गया था कि उक्त चारों जगहों पर बाइपास बनने से मंत्रालय को सड़क निर्माण में राशि भी कम खर्च होगी।

    इसके साथ ही बाजार के दुकानों की भी क्षति नहीं होगी। इसके साथ ही बाइपास में एक नया बाजार बनेगा, जिससे लोगों को रोजगार का भी अवसर प्राप्त हो सकेगा।

    1400 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    जानकारी के अनुसार 1400 करोड़ की लागत से चोपामोड़ -हंसडीहा फोरलेन बनेगा तथा इसी राशि से भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा। फोरलेन का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने दुमका एवं देवघर उपायुक्त से डीपीआर के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए अधियाचना भी कर दी है।

    सरैयाहाट के लोगों ने गोड्डा सांसद को दिया धन्यवाद

    इस पुनीत कार्य के लिए सरैयाहाट के लोगों ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे को धन्यवाद दिया है। जिसमें राकेश कुमार भगत, उत्तम भगत, गौतम कुमार सोनी,महेश मंडल, श्रीकांत मंडल, सुनील चंद्र दास, रंजीत मंडल, मनीष कुमार सिंह, विभीषण मंडल, समाजसेवी मनोज कुमार मंडल, अशोक कुमार दे, लक्ष्मीनारायण भगत, विक्रम भगत, संतोष साह, आशीष आनंद, ग्रिजेश साह, भोला साह आदि लोग शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें

    Indian Railways: रेलवे दे रहा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका, चलेगी भारत दर्शन ट्रेन; जानें किराया और डिटेल्स

    Dhanbad News: रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर और गार्ड ही टपा रहे थे सामान, पांच गिरफ्तार