Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, गुरुजी शिबू सोरेन की करेंगे देखभाल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। शिबू सोरेन जो झामुमो के संस्थापक सदस्य हैं दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं जहाँ उनका ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की समस्या का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पहले भी उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में रुके थे। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए। वे अपने पिता, झामुमो के संस्थापक संरक्षक और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की देखभाल और इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हैं।
शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उन्हें हल्का ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की समस्या के कारण गहन चिकित्सा दी जा रही है। मुख्यमंत्री 24 जून से नौ जुलाई तक दिल्ली में उनकी देखभाल के लिए रुके थे।
कल्पना सोरेन दिल्ली में मौजूद
10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और 11 जुलाई को कैबिनेट बैठक के लिए वे नौ जुलाई की रात रांची लौटे थे। अब वे एक बार फिर दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में मौजूद हैं।
खतरे से बाहर हैं शिबू सोरेन
गुरुजी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।