विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shibu Soren Health Update: शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

Published: Mon, 07 Jul 2025 09:24 PM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, स्थिति स्थिर
शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, स्थिति स्थिर

HighLights

  1. शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार
  2. दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
  3. डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर गहन निगरानी रख रही है।

उनकी हालत अब स्थिर है और धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। शिबू सोरेन को 19 जून को ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों की सतर्कता और उपचार के कारण उनकी स्थिति में सकारात्मक प्रगति देखी जा रही है। उनसे कुशलक्षेम जानने के लिए नेताओं का तांता लगा है।

चिकित्सकों का कहना है कि उनकी लगातार देखभाल और निगरानी की जा रही है। झामुमो नेताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।