विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का IPS में होगा प्रमोशन, नामों की सूची आई सामने

Published: Sat, 14 Dec 2024 09:39 AM (IST)

Jharkhand News झारखंड पुलिस सेवा के नौ सीनियर डीएसपी को सरकार ने उनके शानदार काम के आधार पर प्रमोशन की ...और पढ़ें

झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों का होगा प्रमोशन
झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों का होगा प्रमोशन

HighLights

  1. सीनियर डीएसपी स्तर के 17 अधिकारियों का नाम जाएगा यूपीएससी
  2. योग्य अधिकारियों के एसीआर सहित अन्य कागजात किए जा रहे अपडेट

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस सेवा के सीनियर डीएसपी स्तर के नौ अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होंगे। राज्य सरकार के स्तर पर इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रोन्नति संबंधित प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के स्तर से होती है।

इसके लिए यूपीएससी में राज्य पुलिस सेवा के 17 योग्य सीनियर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का नाम भेजा जाना है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। सभी 17 योग्य सीनियर डीएसपी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) सहित अन्य दस्तावेजों को अपडेट किया जा रहा है, जिसे यूपीएससी को भेजा जाएगा।

इन अधिकारियों के नाम भेजे गए

जिन अधिकारियों की एसीआर सहित अन्य दस्तावेज अपडेट किए जा रहे हैं, उनमें राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार, शिवेंद्र, वीरेंद्र चौधरी, समीर तिर्की, अविनाश, राजेश कुमार, मजरूल होदा, निशा मुर्मू सहित 17 नाम शामिल हैं।

झारखंड पुलिस सेवा की प्रमुख बातें

  • झारखंड पुलिस सेवा झारखंड राज्य की पुलिस सेवा है, जिसका गठन 2000 में हुआ था। यह सेवा राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।
  • झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों द्वारा नेतृत्व किया जाता है। जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती किए जाते हैं।
  • इसके अलावा, झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती डीएसपी रैंक के माध्यम से द्वितीय श्रेणी के स्तर पर भर्ती की जाती है।
  • झारखंड पुलिस सेवा की संगठनात्मक संरचना में फील्ड पोस्टिंग और नॉन-फील्ड पोस्टिंग शामिल हैं।
  • फील्ड पोस्टिंग को राज्य में 24 जिला पुलिस इकाइयों में विभाजित किया गया है।

झारखंड पुलिस सेवा में विभिन्न पद होते हैं, जिनमें पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक, पुलिस के सहायक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, वरिष्ठ कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं।

IPS का क्या काम होता है?

  •  कानून और व्यवस्था बनाए रखना: आईपीएस अधिकारी राज्य और केंद्र सरकार के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  •  अपराध नियंत्रण: आईपीएस अधिकारी अपराध की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  •  सार्वजनिक सुरक्षा: आईपीएस अधिकारी सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  •  प्रशासनिक कार्य: आईपीएस अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में भी शामिल होते हैं, जैसे कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय।
  •  सुरक्षा और खुफिया कार्य: आईपीएस अधिकारी सुरक्षा और खुफिया कार्यों में भी शामिल होते हैं, जैसे कि आतंकवाद विरोधी कार्य, साइबर सुरक्षा, और अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य।

Champai Soren: बैठक में दिखा चंपई सोरेन का जलवा, अपने विधायकों से कह दी क्लियर कट बात; सियासत तेज

Hemant Soren: विधानसभा में हेमंत सोरेन का दिखा रौद्र रूप; देखते रहे BJP नेता; चुन-चुनकर किए हमले