विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: विधानसभा में हेमंत सोरेन का दिखा रौद्र रूप; देखते रहे BJP नेता; चुन-चुनकर किए हमले

Published: Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM (GMT+05:30)

Jharkhand Assembly Session विधानसभा में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। हेमंत सोरेन ने भाजपा ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार (जागरण)
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार (जागरण)

HighLights

  1. हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चुन-चुनकर किए हमले
  2. हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धि भी गिनवाईं

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जोरदार संबोधन दिया। हेमंत सोरेन ने भाजपा पर डायरेक्ट अटैक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। लोग भूखे मर रहे थे।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अलग होने के बाद सभी डरे सहमे थे, जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को दलदल में धकेलने का प्रयास किया। हमें सत्ता से हटाने को हथकंडे अपनाए गए।

हेमंत सोरेन ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिया

विपक्ष के लोग कहते अटलजी ने अलग किया, यह सही है कि उन्होंने मुहर लगाई। लेकिन संघर्ष से राज्य मिला, लड़ाई वर्षों चली और लोग शहीद हुए और महिलाएं विधवा हुईं। आपलोग ही बताइए 2019 तक राज्य को क्या मिला?

विधानसभा में हेमंत सोरेन 

हेमंत सोरेन के संबोधन की प्रमुख बातें

  • हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दोबारा सरकार को यहां पहुंचाने में लोगों की भूमिका है।
  • हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गांव देहात से चलने वाली सरकार है। हमने काम किया है आगे भी करेंगे।
  • सीएम सोरेन ने कहा कि गांव के लोगों का विकास किए बगैर विकास संभव नहीं है।
  • देश में कई राज्य विभिन्न आधार पर बंटे लेकिन झारखंड आंदोलन की वजह बना, खून से सींचा है।
  • हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, हर वर्ग और शहीदों का सपना पूरा करेंगे। पहले विकास की नींव डाल दी, अब बिल्डिंग खड़ी करने की बारी है।
  • हम बड़े अवसर पैदा करेंगे। काम को लोगों तक लाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
  • हमने लंबी लकीर खींची है। परिवर्तन 2019 से दिखा है। सभी क्षेत्रों में परिवर्तन करेंगे।
  • देश का पहला राज्य जहां हमने गरीबों के लिए बेहतर कानून बनाए हैं।
  • हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के साथी परस्पर सहयोग दें।
  • सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची को हमने नया आयाम दिया, रांची का विकास और दिखेगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बड़े फ्लाईओवर बनवाए।
  • हेमंत सोरेन ने एक और बड़ा एलान करते हुए कहा कि झारखंड के गरीब लोगों के लिए बिजली फ्री रहेगी, इसपर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाएगी।
  • हेमंत सोरेन की सरकार के मुताबिक बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जा रही है।
  • 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को कोई भी राशि नहीं देनी होगी।
  • वहीं 200 से 400 यूनिट के बीच खर्च करने वालों को 2.05 प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी
  • वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले को 6.65 प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होंगे

ये भी पढ़ें

Champai Soren: बैठक में दिखा चंपई सोरेन का जलवा, अपने विधायकों से कह दी क्लियर कट बात; सियासत तेज

झारखंड विधानसभा: इस मामले में BJP रह गई पीछे, हेमंत सोरेन का 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस; कांग्रेस का क्या है हाल?