यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में नया अपडेट, 66 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत नई बीमा अवधि शुरू हो ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में आयुष्मान भारत योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है
- लाभुक पूर्व की तरह सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज
- नई बीमा अवधि में हेल्थ बेनिफिट पैकेज-2022 भी लागू
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत नई बीमा अवधि शुरू हो गई है। 10 फरवरी को राज्य में सूचीबद्ध सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में पुरानी बीमा की अवधि के समाप्त होते ही इस योजना की नई बीमा अवधि को लागू कर दिया गया है।
अब इस बीमा अवधि के दौरान राज्य के सभी पात्र लाभुक लाभ ले सकेंगे और पूर्व की तरह सभी सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना निश्शुल्क इलाज करवा सकेंगे।
66 लाख से अधिक लाभुकों को मिलेगा लाभ
ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम-2 लागू करनेवाला पहला राज्य बना झारखंड
